जैश सरगना मसूद अजहर है जिंदा, पाकिस्तान ने मौत की खबरों का किया खंडन
पंजाब (पाकिस्तान) के मंत्री फय्याज उल हसन चौहान (Fayyaz ul Hassan Chohan)का मसूद अजहर को लेकर बयान आया है. उन्होंने कहा कि मौलाना मसूद अजहर जिंदा है. उन्हें उसकी मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं हैं
भारतीय मीडिया में रविवार तक ऐसी अटकलें थी कि जम्मू- कश्मीर के पुलवामा आतंकी हमले (Pulwama Terror Attack)के गुनहगार जैश सरगना मसूद अजहर (Masood Azhar) की मौत हो गई है. लेकिन इन अटकलों के बीच पंजाब (पाकिस्तान) के मंत्री फय्याज उल हसन चौहान (Fayyaz ul Hassan Chohan) का मसूद अजहर को लेकर एक बयान आया है. उन्होंने कहा कि मौलाना मसूद अजहर जिंदा है. उन्हें उसकी मौत के बारे में कोई जानकारी नहीं है.
समाचार एजेंसी एएनआई के अनुसार मंत्री फय्याज उल हसन चौहान ने मौलाना मसूद अजहर को जिंदा होने की बात कहीं है. चौहान के इस बयान के बाद एक तरफ से मौलाना मसूद अजहर के मौत पर फिलहाल विराम लग गया है. लेकिन पाकिस्तान के मंत्री की बातों के कितना सच्चाई है. फिलहाल, इसके बारे में कुछ नहीं कह सकते हैं.
Punjab(Pakistan) Minister Fayyaz ul Hassan Chohan: He is alive, Maulana Masood Azhar is alive, we have no information of his death. #Lahore pic.twitter.com/Z3zNWvBjNe
— ANI (@ANI) March 4, 2019
बता दें कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में बहावलपुर के रहने वाले अजहर ने 2000 में जैश-ए-मोहम्मद आतंकी संगठन बनाया था. वर्ष 1999 में तत्कालीन राजग सरकार ने इंडियन एयरलाइन्स के अपहृत विमान आईसी-814 को छुड़ाने के बदलने अजहर को छोड़ दिया था. 50 साल के अजहर पर 2001 के संसद हमले की साजिश रचने का, जम्मू कश्मीर विधानसभा पर आत्मघाती हमले और पठानकोट वायु सेना केंद्र तथा पुलवामा आतंकी हमले की साजिश रचने के भी आरोप हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 04, 2019 07:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

