जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे ने ईरान से अमेरिकी कैदियों को रिहा करने के लिए कहा

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzō Abe) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आग्रह पर अपनी तेहरान यात्रा के दौरान ईरानी नेताओं से अमेरिकी कैदियों को रिहा करने के लिए कहा है.

जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे और (Photo Credit- IANS)

टोक्यो : जापान के प्रधानमंत्री शिंजो आबे (Shinzō Abe) ने अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के आग्रह पर अपनी तेहरान यात्रा के दौरान ईरानी नेताओं से अमेरिकी कैदियों को रिहा करने के लिए कहा है. समाचार एजेंसी क्योडो ने जापानी सरकार के एक सूत्र के हवाले से शुक्रवार को यह जानकारी दी. ईरान में कम से कम चार अमेरिकी कैदी हैं जिनमें अमेरिकी नौसेना का एक पूर्व अधिकारी भी है जिसे 10 साल के कारावास की सजा सुनाई गई है.

सूत्र ने क्योडो को बताया कि माना जा रहा है कि आबे ने बुधवार को ईरानी राष्ट्रपति हसन रूहानी और गुरुवार को ईरान के शीर्ष नेता अयातुल्ला अली खामेनेई से रिहाई का आग्रह किया था. हालांकि उनकी प्रतिक्रिया के बारे में अभी पता नहीं चला है. तेहरान और वाशिंगटन की मध्यस्थता करने की उम्मीद से ईरान दौरे पर गए आबे पिछले 41 सालों में ऐसा करने वाले पहले जापानी नेता हैं. अमेरिका और ईरान के बीच पिछले कुछ सप्ताहों से तनाव बढ़ गया है इससे क्षेत्र में सैन्य टकराव की संभावना बढ़ गई है.

यह भी पढ़ें : G-20 शिखर सम्मेलन: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और जापान के PM शिंजो आबे से मिले प्रधानमंत्री मोदी, कहा-दोनों देशों से हमारा रिश्ता है बेहद खास

लेकिन मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव के बीच दोनों दुश्मनों के बीच वार्ता कराने के आबे के प्रयास को असफल करते हुए ईरान ने गुरुवार को कहा कि वह अमेरिका से बातचीत नहीं करेगा. जापान के प्रधानमंत्री ने स्वीकार किया कि ईरान और अमेरिका के बीच गतिरोध के बीच क्षेत्र में तनाव को कम करने का रास्ता मुश्किल होगा लेकिन टोक्यो शांति और स्थिरिता के लिए काम करता रहेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Preview: कल टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Stats And Preview: रोमांचक मुकाबले में यूएसए को हराकर टूर्नामेंट में जीत के साथ आगाज करना चाहेगी टीम इंडिया, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

IND vs USA, T20 World Cup 2026 3rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा टीम इंडिया बनाम यूएसए के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Wankhede Statdium Pitch Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में कुछ ऐसा रहा वानखेड़े स्टेडियम का प्रदर्शन, यहां जानें पिच रिपोर्ट और अन्य रोचक आंकड़े

\