ससेक्स की डचेस मेगन ने दिया बेटे को जन्म, ब्रिटेन के प्रिंस हैरी के घर आया नन्हा राजकुमार
बकिंघम पैलेस ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में लिखा, ‘‘ डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं।
लंदन. ब्रिटेन की डचेस ऑफ ससेक्स मेगन मर्केल ने सोमवार को बेटे को जन्म दिया। बकिंघम पैलेस के अनुसार मेगन को सोमवार तड़के प्रसव पीड़ा शुरू हुयी। उस वक्त उनके साथ उनके पति प्रिंस हैरी भी थे। शाही महल ने इसकी घोषणा की ।
बकिंघम पैलेस ने इंस्टाग्राम पर जारी बयान में लिखा, ‘‘ डचेस और बच्चा दोनों ही स्वस्थ्य हैं। हैरी और मेगन का विवाह बीते साल मई में हुआ था. वहीं, इस शाही जोड़ी ने यह खुलासा किया था कि वह बच्चे के जन्म से जुड़ी जानकारियों को निजी रखेंगे।
दंपति ने उनके जीवन की इस विशेष घड़ी में रोमांच एवं सहयोग के लिए लोगों को धन्यवाद दिया ।’’