Israel's Ground War Against Hamas: गाजा में घुसी इजराइल की सेना, हमास के ठिकानों पर मचाई तबाही | Video

इजराइली सेना हमास के खात्मे के लिए बॉर्डर पार कर अपने ऑपरेशन के अंजाम देने लगी है. इजराइली ग्राउंड फोर्स ने उत्तरी गाजा पट्टी में घुसकर हमास के कई ठिकानों को तबाह कर दिया. इसके बाद इजरायली सेना वापस अपनी सीमा में भी लौट आई.

Israel's Ground War Against Hamas | X

तेल अवीव: हमास द्वारा 7 अक्टूबर को इजराइल पर किए गए हमले के बाद से इजरायली सेना ने गाजा को चारों तरफ से घेर रखा है. इजराइली सेना गाजा पर लगातार बम बरसा रही है. इसके साथ ही इजराइल ग्राउंड अटैक के लिए भी तैयार है. हालांकि, सेना को अभी ग्राउंड ऑपरेशन की अनुमति नहीं मिली है. हालांकि इजराइली सेना हमास के खात्मे के लिए बॉर्डर पार कर अपने ऑपरेशन के अंजाम देने लगी है. इजराइली ग्राउंड फोर्स ने उत्तरी गाजा पट्टी में घुसकर हमास के कई ठिकानों को तबाह कर दिया. इसके बाद इजरायली सेना वापस अपनी सीमा में भी लौट आई. Israel-Hamas War: नेतन्याहू की दो टूक- युद्ध खत्म होने के बाद सभी को देना होगा फेलियर का जवाब... मुझे भी.

सेना ने बताया कि दो सप्ताह से अधिक समय के विनाशकारी हवाई हमलों के बाद एक व्यापक संभावित जमीनी आक्रमण के मद्देनजर ‘‘युद्धक्षेत्र तैयार’’ करने के लिए कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया गया. यह हमला ऐसे वक्त में किया गया है जब संयुक्त राष्ट्र ने आगाह किया है कि गाजा पट्टी में ईंधन खत्म होने की कगार पर है जिससे उसे क्षेत्र में राहत प्रयास को रोकने के लिए मजबूर होना पड़ेगा.

देखें Video:

इजराइल-फलस्तीन के दशकों से चल आ रहे संघर्ष में गाजा में अभी हो रहा खूनखराबा अभूतपूर्व है. अगर इजरइाल हमास के खात्मे के उद्देश्य से जमीनी आक्रमण शुरू करता है तो गाजा में मृतकों की संख्या बढ़ सकती है.

हमास शासित गाजा में स्वास्थ्य मंत्रालय ने बुधवार को कहा कि पिछले 24 घंटे में 750 से अधिक लोगों की मौत हो गयी जो एक दिन पहले मारे गए 704 लोगों की संख्या से अधिक है. इजराइली सेना ने कहा कि उसने केवल आतंकवादी ठिकानों पर हमला किया है और उसने हमास पर घनी आबादी वाले गाजा में नागरिकों के बीच रहकर अभियान चलाने का आरोप लगाया. युद्ध शुरू होने के बाद से ही फलस्तीनी आतंकवादियों ने इजराइल में रॉकेट हमले किए हैं.

सेना ने बताया कि रातभर किए हमलों के दौरान सैनिकों ने हमास लड़ाकों, आतंकवादी ठिकानों और टैंक रोधी मिसाइल लॉन्चिंग स्थलों पर हमले किए. अभी किसी भी पक्ष ने हताहतों की जानकारी नहीं दी है. इस बीच, गुरुवार सुबह दक्षिणी शहर खान यूनिस में एक आवासीय इमारत पर हवाई हमला किया गया. स्थानीय लोगों ने बताया कि इस इमारत में 25 विस्थापितों समेत 75 लोग रहते थे.

गाजा के स्वास्थ्य मंत्रालय ने बताया कि युद्ध में 6,500 से अधिक फल्स्तीनियों की मौत हो गयी है. इसमें पिछले सप्ताह एक अस्पताल में हुए धमाके में मारे गए लोग भी शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका को हराकर 8वीं बार किया एशिया कप पर कब्जा, श्री चरणी ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अभिषेक शर्मा की आंधी में अफगानी गेंदबाजों की उड़ी धज्जियां, टीम इंडिया ने सात विकेट से दर्ज की धमाकेदार जीत; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs Sri Lanka Women's Asia Cup 2026 Final Match Scorecard: खिताबी मुकाबले में टीम इंडिया ने श्रीलंका के सामने रखा 184 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा और स्मृति मंधाना ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 1st T20I Match Scorecard: दिल्ली में अफगानिस्तान ने टीम इंडिया के सामने रखा 157 रनों का टारगेट, अजमतुल्लाह उमरजई ने खेली धमाकेदार अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड