विदेश

Israel Hamas War: हमास ने तीन इजरायली बंधकों को किया रिहा, रेड क्रॉस को सौंपा

फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास ने संघर्ष विराम समझौते के तहत तीन और इजरायली बंधकों को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को सौंप दिया है. यह कदम संघर्ष विराम वार्ता के तहत हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के बीच बंधकों की अदला-बदली की जा रही है.

Israel Hamas War: हमास ने तीन इजरायली बंधकों को किया रिहा, रेड क्रॉस को सौंपा
Hamas Releases Hostages | X

 Israel Hamas War: फिलिस्तीनी चरमपंथी समूह हमास ने संघर्ष विराम समझौते के तहत तीन और इजरायली बंधकों को अंतरराष्ट्रीय रेड क्रॉस समिति को सौंप दिया है. यह कदम संघर्ष विराम वार्ता के तहत हुआ, जिसमें दोनों पक्षों के बीच बंधकों की अदला-बदली की जा रही है. रेड क्रॉस को सौंपे गए तीनों इजरायली नागरिक ओमर वेंकर्ट, ओमर शेम टोव और इलिया कोहेन हैं. ये सभी युवा नागरिक हैं, जिन्हें हमास ने 7 अक्टूबर 2023 को नोवा म्यूजिक फेस्टिवल से अगवा किया था. यह वही दिन था जब हमास ने इजरायल पर हमला किया था, जिसके बाद गाजा में संघर्ष भड़क उठा था.

नुसेरात शहर में, हमास के नकाबपोश और हथियारबंद लड़ाकों ने इन तीनों बंधकों को एक मंच पर लाकर जनता के सामने पेश किया. उन्हें सेना की वर्दी की नकली पोशाक पहनाई गई थी, हालांकि ये तीनों कोई सैनिक नहीं थे.

कैसे हुई रिहाई?

बंधकों को रेड क्रॉस की गाड़ियों में बैठाकर इजरायल की सीमा की ओर रवाना किया गया. इससे पहले रफाह शहर में दो अन्य बंधकों को भी रिहा किया गया था. एक अन्य बंधक, 36 वर्षीय हेशम अल-सैयद को भी शनिवार को रिहा किया जाना है.

गाजा में जारी संघर्ष के बीच बंधकों की अदला-बदली संघर्ष विराम समझौते का अहम हिस्सा है. हमास और इजरायल के बीच युद्ध शुरू होने के बाद यह 16 महीने में पहली बार हुआ है कि इतने बड़े स्तर पर बंधकों को छोड़ा जा रहा है.

(The above story first appeared on LatestLY on Feb 22, 2025 05:16 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).