IS जिहादियों ने पार की क्रूरता की सारी हदें, सीरिया में 7 सैनिकों की ली जान
उत्तरी सीरियाई शहर मनबिज में अमेरिका समर्थित सैनिकों पर किए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है. मनबिज आईएस का पूर्व गढ़ है, जिस पर अब ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एसडीएफ) से संबद्ध एक सैन्य परिषद का शासन है.
बेरूत: उत्तरी सीरियाई शहर मनबिज में अमेरिका समर्थित सैनिकों पर किए हमले की जिम्मेदारी इस्लामिक स्टेट समूह ने ली है. मनबिज आईएस का पूर्व गढ़ है, जिस पर अब ‘सीरियन डेमोक्रेटिक फोर्सेस’ (एसडीएफ) से संबद्ध एक सैन्य परिषद का शासन है.
परिषद ने कहा कि सोमवार को अंतरराष्ट्रीय समय के अनुसार रात करीब दस बजे बंदूकधारियों ने शहर के प्रवेश स्थल पर बनी जांच चौकी पर तैनात लड़ाकों पर गोलीबारी शुरू कर दी. इसमें सात लड़ाके मारे गये. मंगलवार को आईएस के सोशल मीडिया चैनल पर प्रकाशित एक बयान में संगठन ने इस हमले की जिम्मेदारी ली है.
मंगलवार को सोशल मीडिया एक बयान जारी करते हुए आईएस ने इसकी जिम्मेदारी ली.
उसने लिखा, ‘‘ खलीफा के विद्रोहियों ने कल रात मनबिज शहर के पश्चिम में एक नाके पर हमला किया.’’ मनबिज सेना परिषद के प्रवक्त ने शेरफन डार्विश ने कहा कि इस हमले का बदला लिया जाएगा.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 26, 2019 10:51 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

