भारतीयों पर हो रहे नस्लीय हमलों पर बोले आयरलैंड के राष्ट्रपति, माइकल डी हिगिंस ने किया कड़ा विरोध

राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में कहा गया, "भारतीय समुदाय के सदस्यों पर हालिया कायरतापूर्ण हमले उन मूल्यों के खिलाफ हैं जिनकी हम कदर करते हैं. आयरलैंड में किसी भी व्यक्ति, खासकर युवा, को ऐसे व्यवहार के लिए उकसाना या बहकाना पूरी तरह से निंदनीय है."

Irish President Michael D Higgins | Facebook

आयरलैंड के राष्ट्रपति माइकल डी हिगिंस (Michael D Higgins) ने देश में भारतीय समुदाय के खिलाफ हो रहे नस्लीय हमलों की कड़ी निंदा की है. मंगलवार को जारी एक बयान में राष्ट्रपति ने भारतीय प्रवासी समुदाय के प्रति अपनी गहरी कृतज्ञता जताई और कहा कि इस समुदाय ने आयरिश जीवन के कई क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. राष्ट्रपति ने कहा, "हम सभी इस बात से वाकिफ हैं कि इस समुदाय ने चिकित्सा, नर्सिंग, सांस्कृतिक जीवन, व्यवसाय और उद्यमिता जैसे कई क्षेत्रों में कितना योगदान दिया है. उनकी उपस्थिति, उनके काम और उनकी संस्कृति ने हमारे साझा जीवन को समृद्ध और उदार बनाया है."

राष्ट्रपति कार्यालय के बयान में कहा गया, "भारतीय समुदाय के सदस्यों पर हालिया कायरतापूर्ण हमले उन मूल्यों के खिलाफ हैं जिनकी हम कदर करते हैं. आयरलैंड में किसी भी व्यक्ति, खासकर युवा, को ऐसे व्यवहार के लिए उकसाना या बहकाना पूरी तरह से निंदनीय है."

Attacks on Indians in Ireland: आयरलैंड में भारतीयों पर हमले क्यों बढ़ रहे हैं? जानें इसकी वजह.

नस्लीय हमलों पर कड़ा विरोध

माइकल डी हिगिंस का बयान आयरलैंड में भारतीय समुदाय के खिलाफ बढ़ते हमलों के बाद आया है. इनमें सबसे हालिया हमला छह वर्षीय भारतीय लड़की के साथ हुआ. छह वर्ष की मासूम बच्ची के प्राइवेट पार्ट्स पर कुछ बच्चों हमला किया.

नफरत या अज्ञानता, दोनों ही नुकसानदेह

राष्ट्रपति ने आगे कहा कि चाहे यह भड़कावा अज्ञानता से हो या दुश्मनी से, इसका असर नकारात्मक ही होगा. ऐसे कृत्य हम सभी को नीचा दिखाते हैं और इस देश में भारतीय लोगों द्वारा लाई गई अनमोल फायदों को छिपा देते हैं.

यह बयान एक ऐसे समय में आया है जब भारतीय समुदाय को सुरक्षा और सम्मान की आवश्यकता है और आयरलैंड सरकार से ऐसे अपराधों पर सख्त कार्रवाई की उम्मीद की जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Match Scorecard: बेलफास्ट में आयरलैंड ने आयरलैंड के सामने रखा 299 रनों का लक्ष्य, कर्टिस कैम्फर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Score Update: बेलफास्ट में आयरलैंड और अफगानिस्तान के बीच खेला जा रहा है पांचवें वनडे मैच का रोमांच, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? बेलफास्ट में आयरलैंड बनाम अफगानिस्तान पांचवें वनडे को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Ireland vs Afghanistan, 5th ODI Live Toss And Scorecard: बेलफास्ट में अफगानिस्तान के कप्तान रहमत शाह ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड