विदेश

इराक में मोसुल के नजदीक टिगरिस नदी में नाव डूबने से 100 लोगों की मौत

इराक में मोसुल शहर के करीब टिगरिस नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई.

इराक में मोसुल के नजदीक टिगरिस नदी में नाव डूबने से 100 लोगों की मौत
इराक में नाव डूबने से 110 लोगों की मौत (Photo-Twitter)

बगदाद: इराक में मोसुल शहर के करीब टिगरिस नदी में एक नौका डूबने से कम से कम 100 लोगों की मौत हो गई. मृतकों में अधिकतर महिलाएं एवं बच्चे हैं. नौका में क्षमता से अधिक लोग सवार थे और वे कुर्द नववर्ष मना रहे थे. अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. इराक के प्रधानमंत्री अदेल अब्देल महदी ने तीन दिन के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है. उन्होंने घटनास्थल का दौरा किया और ‘‘इस हादसे के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए’’ शीघ्र जांच करने के आदेश दिए.

उत्तरी नाइनवेह प्रांत में नागरिक सुरक्षा के प्रमुख कर्नल हुसाम खलील ने बताया कि घटना बृहस्पतिवार को तब हुई हुई जब बड़ी संख्या में लोग नवरोज मनाने के लिये बाहर निकले थे. स्वास्थ्य मंत्रालय के प्रवक्ता सैफ अल बद्र ने बताया कि खोज अभियान अब भी जारी है. गृह मंत्रालय ने बताया कि 94 लोगों की मौत हुई है और 55 अन्य लोगों को बचा लिया गया है.

मंत्रालय के प्रवक्ता साद मान ने बताया कि मृतकों में कम से कम 19 बच्चे शामिल हैं. प्रधानमंत्री ने बताया कि हादसे में 61 महिलाओं की मौत हुई है. इराक में हालिया वर्षों में जिहादी हमलों और युद्ध में हजारों लोगों की जान गई हैं लेकिन यहां इस प्रकार के हादसे होना आम नहीं है.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 10:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).