Iran Attacks Pakistan: पाकिस्तान पर हुए ईरानी हमले को लेकर भारत ने कहा- आत्मरक्षा की कार्रवाई को समझें'

भारत ने आतंकवाद के प्रति अपने शून्य-सहिष्णुता के रुख को दोहराते हुए बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में एक आतंकवादी संगठन के ठिकानों पर ईरानी हमले दोनों देशों के बीच का मामला है.

(Photo : X)

नई दिल्ली, 18 जनवरी : भारत ने आतंकवाद के प्रति अपने शून्य-सहिष्णुता के रुख को दोहराते हुए बुधवार को कहा कि पाकिस्तान में एक आतंकवादी संगठन के ठिकानों पर ईरानी हमले दोनों देशों के बीच का मामला है.

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जयसवाल ने कहा, "यह ईरान और पाकिस्तान के बीच का मामला है. जहां तक भारत का सवाल है, हम आतंकवाद के प्रति बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं करते. हम समझते हैं कि देश अपनी रक्षा के लिए क्या कार्रवाई करते हैं." ईरान की मिसाइलों ने पाकिस्तान में आतंकी संगठन जैश अल-अदल के दो ठिकानों पर हमला किया है. आतंकी संगठनों ने इससे पहले ईरान-पाकिस्तान सीमा के पास ईरानी सुरक्षा बलों पर हमला किया था. यह भी पढ़ें : Pakistan Airstrike on Iran: पाकिस्तान ने ईरान से लिया बदला, सिस्तान में कई ठिकानों पर किए हमले

पाकिस्तान ने कहा कि मंगलवार को पड़ोसी देश ईरान के हमलों में दो बच्चों की मौत हो गई और तीन अन्य घायल हो गए. ईरान ने कहा कि उसने आतंकवादी समूह जैश अल-अदल से जुड़े दो ठिकानों को निशाना बनाया. इराक और सीरिया के बाद पाकिस्तान तीसरा देश है, जो पिछले कुछ दिनों में ईरानी हमले का शिकार हुआ है.

Share Now

संबंधित खबरें

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Semi-Final 2 Pitch Report: दुबई में बरसेंगे रन या गिरेगा विकेटों का तूफान? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट

How And Where To Watch England National Cricket Team vs Pakistan National Cricket Team 3rd Test Match Day 2 Live Streaming: थोड़ी देर में शुरू होगा तीसरे दिन का खेल, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुत्फ

Sri Lanka Women vs Pakistan Women, Women's Asia Cup 2026 Semi-Final 2 Match Preview: दुबई में आज खेला जाएगा श्रीलंका महिला बनाम पाकिस्तान महिला के बीच दूसरा सेमीफाइनल मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट, मिनी बैटल समेत सारे डिटेल्स

ENG vs PAK 3rd Test Match Day 3 Edgbaston Pitch Report: तीसरे दिन एजबेस्टन में इंग्लैंड करेगा जीत पर अंतिम वार या पाकिस्तान करेगा वापसी? मुकाबला शुरू होने से पहले जानें पिच रिपोर्ट