ईरान और पाकिस्तान व्यापारिक गतिविधियां बढ़ाने के लिए सीमा पर खोलेंगे नई क्रॉसिंग पॉइंट

ईरान और पाकिस्तान व्यापारिक आदान-प्रदान व गतिविधियां बढ़ाने के लिए शनिवार को सीमा पर एक नई क्रॉसिंग पॉइंट खोलने जा रहे हैं. यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने दी. गौरतलब है कि पूर्वी ईरान को पश्चिमी अफगानिस्तान से जोड़ने वाली एक संयुक्त रेलवे परियोजना का उद्घाटन 10 दिसंबर को किया गया था.

जवाद जरीफ (Photo Credits: Twitter)

तेहरान, 19 दिसंबर: ईरान और पाकिस्तान व्यापारिक आदान-प्रदान व गतिविधियां बढ़ाने के लिए शनिवार को सीमा पर एक नई क्रॉसिंग पॉइंट खोलने जा रहे हैं. यह जानकारी विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सईद खतीबजादेह ने दी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ ने खतीबजादेह के शुक्रवार के ब्रीफिंग के हवाले से जानकारी दी कि, सीमा क्रॉसिंग पॉइंट ईरान के दक्षिणपूर्वी सिस्तान और बलूचिस्तान प्रांत और पाकिस्तान के गाब्द के बीच है. प्रवक्ता के अनुसार, पिछले महीने ईरानी विदेश मंत्री मोहम्मद जवाद जरीफ की पाकिस्तान यात्रा के दौरान तेहरान और इस्लामाबाद ने रिमदान-गाब्द सीमा-पार प्रवेश द्वार खोलने पर सहमति व्यक्त की.

प्रेस टीवी ने खतीबजादेह के हवाले से कहा, दो मैत्रीपूर्ण और पड़ोसी राज्यों के बीच इस सीमा प्रवेश द्वार का निर्माण और हाल ही में खाफ-हेरात रेलवे परियोजना के उद्घाटन से पता चलता है कि इस्लामी गणतंत्र ईरान अपने पड़ोसियों के साथ बातचीत और सहयोग को विशेष प्राथमिकता देता है.

यह भी पढ़ें: Bharat Bandh: भारत बंद को लेकर बयानबाजी का दौर शुरू, स्मृति ईरानी-गिरिराज सिंह और प्रकाश जावड़ेकर सहित इन नेताओं ने विपक्ष पर बोला हमला

गौरतलब है कि पूर्वी ईरान को पश्चिमी अफगानिस्तान से जोड़ने वाली एक संयुक्त रेलवे परियोजना का उद्घाटन 10 दिसंबर को किया गया था.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड