दाऊद इब्राहिम के भतीजे सिराज साबिर कासकर की COVID-19 संक्रमण से मौत, कराची के अस्पताल में ली आखिरी सांस

अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम कासकर (Dawood Ibrahim Kaskar) के भतीजे की बुधवार सुबह कराची के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण के चलते मौत हो गई. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद के दिवंगत बड़े भाई साबिर कासकर (Sabir Kaskar) के बेटे सिराज साबिर कासकर (Siraj Sabir Kaskar) बीते हफ्ते से ही जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था.

मुंबई बम धमाकों का आरोपी दाऊद इब्राहिम (Photo Credits: PTI)

इस्लामाबाद: अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम कासकर (Dawood Ibrahim Kaskar) के भतीजे की बुधवार सुबह कराची के एक निजी अस्पताल में कोविड-19 (COVID-19) संक्रमण के चलते मौत हो गई. टाइम्स ऑफ़ इंडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दाऊद के दिवंगत बड़े भाई साबिर कासकर (Sabir Kaskar) के बेटे सिराज साबिर कासकर (Siraj Sabir Kaskar) बीते हफ्ते से ही जिंदगी के लिए संघर्ष कर रहा था. दाऊद इब्राहिम की रत्नागिरी की तीन संपत्तियां 1.10 करोड़ रुपये में नीलाम

रिपोर्ट के मुताबिक 38 वर्षीय सिराज शादीशुदा था और वह कराची के अत्यधिक संरक्षित क्लिफ्टन (Clifton) इलाके में दाऊद के बंगले से सटे एक घर में रहता था. सूत्रों ने कहा कि केवल भारत के मोस्ट वांटेड अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद, गैंगस्टर अनीस इब्राहिम (Anees Ibrahim) और दाऊद के सुरक्षा गार्ड शव को अब्दुल्ला शाह गाजी दरगाह के पास कब्रिस्तान ले गए, जहां दाऊद के भाई-बहन दफन को किया गया है. सिराज की मौत की खबर बुधवार को मुंबई और दुबई के कुछ करीबी रिश्तेदारों को भी दी गई. जबकि दाऊद के अधिकांश दुबई स्थित प्रतिष्ठान श्रद्धांजलि के तौर पर बंद रहे.

भारतीय सुरक्षा एजेंसियों को कराची से आई संदिग्ध कॉल से सिराज के मौत के बारे में पता चला. सिराज साबिर का इकलौता बेटा था. पठान गिरोह ने मान्या सुर्वे की मदद से 1980 के दशक में साबिर को गोली मारकर मौत की नींद सुला दी थी. यह हत्या मुंबई के प्रभादेवी (Prabhadevi) के एक पेट्रोल पंप पर हुई थी. साबिर की हत्या मुंबई के अंडरवर्ल्ड के इतिहास का एक महत्वपूर्ण अध्याय था, जहां दाऊद और पठान गिरोह के बीच गैंगवार की घटनाएँ सड़कों पर उतर आई थीं.

उल्लेखनीय है कि अगस्त महीने में पाकिस्तान ने पहली बार अपनी भूमि पर भारत में वांछित अंतरराष्ट्रीय आतंकवादी दाऊद इब्राहिम की मौजूद होने की बात स्वीकार की. दाऊद कई गैरकानूनी कारोबार में शामिल है और 1993 मुंबई बम धमाके के बाद वह भारत के लिए सबसे बड़ा वांछित आतंकवादी है. वर्ष 2003 में अमेरिका ने दाऊद को वैश्विक आतंकवादी घोषित किया था. भारत पाकिस्तान से लागातर दाऊद को सौंपने की मांग करता रहा है ताकि उस पर उसके अपराधों का मुकदमा चलाया जा सके. उसके कराची में होने के पुख्ता सबूत है.

Share Now

संबंधित खबरें

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: निर्णायक मुकाबले में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को हराकर रचा इतिहास, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें BAN बनाम PAK मैच का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Scorecard: ढाका में बांग्लादेश ने पाकिस्तान को दिया 291 रनों का लक्ष्य, तंजीद हसन तमीम ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Bangladesh vs Pakistan, 3rd ODI 2026 Match Live Score Update: ढाका में बांग्लादेश बनाम पाकिस्तान के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच की लाइव स्कोर अपडेट

Bangladesh vs Pakistan, 2nd ODI Match Live Toss And Scorecard: ढाका में पाकिस्तान के कप्तान शाहीन शाह अफरीदी ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\