विदेश

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश: भारतीय पायलट भव्‍य सुनेजा उड़ा रहे थे विमान, 189 लोग थे सवार

सोमवार को 188 यात्री और चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गये इंडोनेशियाई विमान लॉयन एयर के कैप्टन भारतीय पायलट भव्य सुनेजा थे

इंडोनेशिया प्लेन क्रैश: भारतीय पायलट भव्‍य सुनेजा उड़ा रहे थे विमान, 189 लोग थे सवार
भव्‍य सुनेजा, पायलट (Photo Credits Twitter)

जकार्ता: सोमवार को 188 यात्री और चालक दल के सदस्यों के साथ समुद्र में दुर्घटनाग्रस्त हो गये इंडोनेशियाई विमान लॉयन एयर के कैप्टन भारतीय पायलट भव्य सुनेजा थे. यह जानकारी एयरलाइन ने दी. पांगकलपिनांग के लिए उड़ान भर रहा विमान जेटी 610 केरावांग के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। विमान ने 13 मिनट पहले ही जकार्ता सुकर्णो हत्ता अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे से उड़ान भरी थी.

एयरलाइन ने एक बयान में कहा कि विमान में 178 वयस्क यात्री, एक बच्चा और दो नवजात थे. विमान के कैप्टन सुनेजा थे और सह-पायलट हरविनो थे. यह भी पढ़े: इंडोनेशिया: जकार्ता से पंगकल पिनांग के लिए जा रहा विमान क्रैश, 188 यात्री थे सवार

इसमें चालक दल के छह सदस्य थे जिनमें तीन प्रशिक्षु थे। एक टेक्नीशियन भी विमान में सवार था. बयान के अनुसार, 31 वर्षीय सुनेजा को 6000 उड़ान घंटों का अनुभव था, वहीं सह-पायलट को 5000 से ज्यादा घंटे की उड़ान का अनुभव था.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 29, 2018 03:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).