विदेश

Indonesia Flood: इंडोनेशिया में भारी बारिश से बाढ़, एक की मौत

इंडोनेशिया के उत्तरी सुलावेसी में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से दर्जनों घर तबाह हो गए. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई.

Indonesia Flood: इंडोनेशिया में भारी बारिश से बाढ़, एक की मौत
flood (Photo Credits PTI)

जकार्ता, 28 जनवरी : इंडोनेशिया (Indonesia) के उत्तरी सुलावेसी में शुक्रवार को भारी बारिश के कारण आई बाढ़ से दर्जनों घर तबाह हो गए. इसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई. नेशनल डिजास्टर मिटिगेशन एजेंसी के प्रवक्ता अब्दुल मुहरी ने कहा, मानाडो सिटी के कई इलाकों में भारी बारिश के कारण टोंडानो नदी में बाढ़ आ गई है.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार कम से कम पांच उप-जिलों में बाढ़ आई है और छह उप-जिलों में 33 घरों में भूस्खलन हुआ है. बाढ़ से निपटने के लिए सभी प्रयास किए जा रहे हैं. यह भी पढ़ें : चीन और दुबई से संचालित साइबर अपराधियों के सिंडिकेट का खुलासा, 11 हजार लोगों को ठगा

सेंटर फॉर वोल्कैनोलॉजी एंड जियोलॉजिकल हैजर्ड मिटिगेशन के अनुसार जनवरी में मानडो सिटी को बाढ़ से मध्यम से उच्च जोखिम का सामना करना पड़ता है. दूसरी ओर मौसम विज्ञान, जलवायु विज्ञान और भूभौतिकी एजेंसी के अनुसार बारिश शनिवार तक होती रहेगी.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 28, 2023 09:10 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).