विदेश

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.0 तीव्रता का भूकंप

इंडोनेशिया के बांदा सागर में रविवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप का केंद्र 7.30 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 129.27 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था.

Indonesia Earthquake: इंडोनेशिया में 5.0 तीव्रता का भूकंप
Earthquake (Photo Credits: X/@Top_Disaster)

जकार्ता, 10 मार्च : इंडोनेशिया के बांदा सागर में रविवार को 5.0 तीव्रता का भूकंप आया. जीएफजेड जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज के अनुसार, भूकंप का केंद्र 7.30 डिग्री दक्षिण अक्षांश और 129.27 डिग्री पूर्वी देशांतर पर था.

समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, भूकंप का केंद्र पृथ्वी की सतह से 98.4 किमी की गहराई पर था. सुनामी संबंधी कोई चेतावनी जारी नहीं की गई है. यह भी पढ़ें : ‘ट्रंप के तीसरी बार रिपब्लिकन उम्मीदवार बनने को लेकर कभी संशय नहीं रहा’’

भूकंप के परिणामस्वरूप जान-माल के नुकसान की फिलहाल कोई रिपोर्ट नहीं मिली है. द्वीपसमूह देश इंडोनेशिया 'पैसिफ़िक रिंग ऑफ़ फायर' नामक एक संवेदनशील भूकंपीय जोन में स्थित है. यहाँ अक्सर भूकंप आते रहते हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2024 12:31 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).