दुबई में नाबालिग लड़की के साथ छेड़छाड़, भारतीय युवक हिरासत में
दुबई (Dubai) में रह रहे एक भारतीय व्यक्ति को सात वर्षीय लड़की से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया गया. ‘खलीज टाइम्स’ (Khaleej Times) की खबर के अनुसार अभियोजन ने बताया कि 36 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया
दुबई (Dubai) में रह रहे एक भारतीय व्यक्ति को सात वर्षीय लड़की से छेड़खानी के आरोप में हिरासत में लिया गया. ‘खलीज टाइम्स’ (Khaleej Times) की खबर के अनुसार अभियोजन ने बताया कि 36 वर्षीय व्यक्ति को मंगलवार को अदालत में पेश किया गया. उसने लड़की के साथ गलत हरकत तब की, जब उसकी मां बाहर गयी हुई थी. बता दें कि हिरासत में लिया गया युवक दुबई में निर्माण क्षेत्र के श्रमिक के तौर काम करता है.
वहीं इस घटना के बाद पुलिस ने आरोपित को दुबई की अदालत में पेश किया. जहां कोर्ट में पूछताछ के दौरान युवक ने छेड़खानी के आरोपों से इनकार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 12, 2019 07:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

