विदेश

Indian Couple Found Dead in US: अमेरिका में अपने घर में मृत मिले भारतीय दंपति बालाजी रुद्रवार और आरती रुद्रवार

भारत का एक दंपति अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया. पड़ोसियों ने उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा, जिसके बाद उनकी मौत का पता लगा.

Indian Couple Found Dead in US: अमेरिका में अपने घर में मृत मिले भारतीय दंपति बालाजी रुद्रवार और आरती रुद्रवार
प्रतिकात्मक तस्वीर (Photo Credits Pixabay)

Balaji Rudrawar  and his wife Arati  Rudrawar found Dead in US: भारत का एक दंपति अमेरिका में अपने घर में मृत पाया गया. पड़ोसियों ने उनकी चार साल की बेटी को बालकनी में अकेले रोते हुए देखा, जिसके बाद उनकी मौत का पता लगा. परिवार के सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.

बालाजी भारत रुद्रवार (32) और उनकी पत्नी आरती बालाजी रुद्रवार (30) बुधवार को न्यूजर्सी में अपने घर में मृत पाए गए. उनके पड़ोसियों ने बच्ची को रोते हुए देखा था और स्थानीय पुलिस को सूचना दी थी जिसके बाद पुलिस उनके घर में घुसी.

बालाजी के पिता भारत रुद्रवार ने ‘पीटीआई-’ को बताया कि स्थानीय पुलिस ने बृहस्पतिवार को उन्हें इस घटना की जानकारी दी. मौत की वजह का अभी पता नहीं चल पाया है. अमेरिकी पुलिस ने बताया कि वे पोस्टमार्टम रिपोर्ट साझा करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 09, 2021 09:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).