Zohran Mamdani New York City New Mayor: भारतवंशी जोहरान ममदानी बने न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम मेयर, चुनाव जीतकर रचा इतिहास

अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव 2025 में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. भारतवंशी ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और पहले दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बन गए हैं.

(Photo Credits Twitter)

Zohran Mamdani New York City New Mayor:  अमेरिका के न्यूयॉर्क सिटी मेयर चुनाव 2025 में डेमोक्रेटिक उम्मीदवार जोहरान ममदानी ने ऐतिहासिक जीत दर्ज की है. भारतवंशी  ममदानी न्यूयॉर्क सिटी के पहले मुस्लिम और पहले दक्षिण एशियाई मूल के मेयर बन गए हैं. इस चुनाव को राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के दूसरे कार्यकाल के दौरान एक बड़ी राजनीतिक परीक्षा माना जा रहा था, जिसमें लाखों न्यूयॉर्क निवासियों ने मतदान किया.

ममदानी ने स्वतंत्र उम्मीदवार और पूर्व गवर्नर एंड्रयू क्यूमो तथा रिपब्लिकन उम्मीदवार कर्टिस स्लिवा को हराकर निर्णायक जीत हासिल की. चुनाव परिणाम आने के बाद उन्होंने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (ट्विटर) पर एक वीडियो साझा किया, जिसमें सबवे की घोषणा सुनाई देती है — “The next and last stop is City Hall” — और अंत में संदेश लिखा है, “Zohran for New York City.”  यह भी पढ़े: World Leaders Congratulate PM Modi: लोकसभा चुनाव में मिली जीत पर बाइडन, पुतिन, सुनक समेत विश्व के नेताओं ने पीएम मोदी को दी बधाई, सभी ने साथ मिलकर काम करने की जताई इच्छा

Zohran Mamdani Wins New York City Mayoral Election 2025

Zohran Mamdani Makes History as First Muslim and South Asian NYC Mayor

जोहरान ममदानी की इस जीत को न केवल भारतीय-अमेरिकी समुदाय के लिए बल्कि पूरे दक्षिण एशिया के लिए गर्व का क्षण माना जा रहा है। यह जीत अमेरिकी राजनीति में विविधता और प्रतिनिधित्व के नए युग की शुरुआत मानी जा रही है.

Share Now

संबंधित खबरें

Who is Samrat Chaudhary: सम्राट चौधरी होंगे बिहार के नए मुख्यमंत्री, बीजेपी ने सौंपी प्रदेश की कमान, जानें उनके राजनीतिक सफर के बारे में

Asha Bhosle Insult Row: मशहूर गायिका आशा भोसले का अपमान? आगरा की मेयर हेमलता दिवाकर ने हंसते हुए दी श्रद्धांजलि, नाम भी लिया गलत; VIDEO

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस को 18 रनों से हराया, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार की पारियां आई काम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

MI vs RCB, IPL 2026 20th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने मुंबई इंडियंस के सामने रखा 240 रनों का विशाल लक्ष्य, फिल सॉल्ट और रजत पाटीदार ने खेली तूफानी पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड