विदेश

America: भारतीय मूल के डेमोकट्र आफताब पुरेव बने सिनसिनाटी के मेयर उम्मीदवार

भारतीय मूल के डेमोकट्र आफताब बने सिनसिनाटी के मेयर उम्मीदवार

America: भारतीय मूल के डेमोकट्र आफताब पुरेव बने सिनसिनाटी के मेयर उम्मीदवार
अमेरिका का तिरंगा (फाइल फोटो )

वाशिंगटन: भारतीय मूल के अमेरिकी डेमोक्रेट आफताब पुरेवल (Aftab Pureval)  ने अमेरिका के ओहियो राज्य के सिनसिनाटी शहर से मेयर के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा की है. आफताब ने गुरुवार को एक ट्वीट करते हुए कहा, "एक बहुत ही कठिन वर्ष के बाद यह एक चुनौतीपूर्ण सप्ताह रहा है. हमारा देश एक महत्वपूर्ण क्षण में है और साथ ही हमारा शहर भी.  और इसलिए मैं सिनसिनाटी के अगले मेयर (महापौर) के लिए अपनी उम्मीदवारी की घोषणा करने के लिए उत्साहित हूं.चलो काम पर लगें.

उन्होंने कहा, "यह अभियान किसी एक व्यक्ति के लिए नहीं है.  यह हमारे लिए है. आफताब (38) ने शुक्रवार को एक अन्य ट्वीट में कोरोना महामारी के बाद सरकारी सेवाओं में सुधार की बात पर भी जोर दिया. अमेरिकन बाजार की एक रिपोर्ट के अनुसार, एक भारतीय पिता और एक तिब्बती मां के बेटे आफताब फिलहाल हैमिल्टन काउंटी क्लर्क ऑफ कोर्ट्स के तौर पर कार्यरत हैं. यह भी पढ़े; अमेरिका चुनाव से पहले Joe Biden की बड़ी बदनामी, बेटे हंटर ने पॉर्न साइट पर फूंके 15 लाख रुपये, स्ट्रिप क्लब में भी पानी की तरह उड़ाए पैसे

ओहियो में सिनसिनाटी तीसरा सबसे बड़ा शहर है और यह हैमिल्टन काउंटी सरकार की सीट है. सिनसिनाटी के मेयर जॉन क्रैनली भी डेमोक्रेट हैं, जो दिसंबर 2013 से इस पद पर हैं.  वह अगला चुनाव नहीं लड़ने जा रहे हैं. आफताब ने राजनीति विज्ञान में अपनी स्नातक की डिग्री ओहियो स्टेट यूनिवर्सिटी से प्राप्त की है, जहां उन्होंने छात्र निकाय अध्यक्ष के तौर पर भी जिम्मेदारी संभाली हुई है.

बाद में उन्होंने यूनिवर्सिटी ऑफ सिनसिनाटी कॉलेज ऑफ लॉ से कानून की डिग्री ली. उन्होंने पहले न्याय विभाग के लिए एक विशेष सहायक, अमेरिकी अटॉर्नी के तौर पर भी कार्य किया है.

 

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 16, 2021 06:39 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).