भारत ने नहीं मानी अमेरिकी मध्यस्थता, पाकिस्तान ने खुद खोल दी ट्रंप के दावे की पोल

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के उस दावे पर पाकिस्तान (Pakistan) ने खुद पानी फेर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने कश्मीर मुद्दे पर उन्हें मध्यस्थता के लिए कहा था.

Pakistan Foreign Minister Ishaq Dar | Wikimedia Commons

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के उस दावे पर पाकिस्तान (Pakistan) ने खुद पानी फेर दिया है, जिसमें उन्होंने कहा था कि भारत ने कश्मीर मुद्दे पर उन्हें मध्यस्थता के लिए कहा था. पाकिस्तान के विदेश मंत्री इशाक डार (Ishaq Dar) ने हाल ही में एक कार्यक्रम में स्वीकार किया कि भारत ने कभी भी किसी तीसरे पक्ष की मध्यस्थता को मंजूरी नहीं दी. यह बयान ट्रंप के दावों की सच्चाई उजागर करता है और भारत के पुराने रुख की पुष्टि करता है कि भारत-पाकिस्तान विवाद केवल द्विपक्षीय मामला है.

ऑपरेशन सिंदूर और अमेरिका का प्रस्ताव

इशाक डार के मुताबिक, ऑपरेशन सिंदूर के दौरान अमेरिका ने युद्धविराम का प्रस्ताव रखा था. अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने पाकिस्तान को भरोसा दिलाया था कि भारत से जल्द बातचीत करवाई जाएगी. लेकिन 25 जुलाई को वाशिंगटन में जब डार की रुबियो से मुलाकात हुई, तो उन्हें बताया गया कि भारत ने इस प्रस्ताव को खारिज कर दिया है.

भारत का साफ संदेश- बातचीत सिर्फ द्विपक्षीय

भारत का रुख हमेशा से स्पष्ट रहा है कि पाकिस्तान के साथ सभी मुद्दे सीधे बातचीत के माध्यम से ही सुलझाए जाएंगे, किसी तीसरे पक्ष को इसमें शामिल करने का सवाल ही नहीं उठता. पाकिस्तान को तीसरे पक्ष की भागीदारी से कोई दिक्कत नहीं, लेकिन भारत मानता है कि ऐसा करने से तनाव और भ्रम ही बढ़ेगा.

पाकिस्तान की बेचैनी और शर्तें

डार ने कहा, “हम किसी चीज की भीख नहीं मांग रहे. अगर भारत बातचीत चाहता है, तो हम तैयार हैं. लेकिन बातचीत केवल एक मुद्दे पर नहीं, बल्कि आतंकवाद, व्यापार, अर्थव्यवस्था और जम्मू-कश्मीर समेत सभी विषयों पर होनी चाहिए.”

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड