विदेश

पाकिस्तान : IED विस्फोट में 3 पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी और एक सैनिक की हुई मौत

पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले में शुक्रवार को सड़क किनारे बम विस्फोट में सेना के तीन अधिकारियों और एक सैनिक की मौत हो गई.

पाकिस्तान : IED विस्फोट में 3 पाकिस्तानी सैन्य अधिकारी और एक सैनिक की हुई मौत
विस्फोट (File Photo)

इस्लामाबाद : पाकिस्तान (Pakistan) के उत्तरी वजीरिस्तान के कबायली जिले में शुक्रवार को सड़क किनारे बम विस्फोट में सेना के तीन अधिकारियों और एक सैनिक की मौत हो गई. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक, सेना के एक बयान में कहा गया है कि आतंकवादियोंने उत्तरी वजीरिस्तान के खर्कमार क्षेत्र में एक इम्प्रोवाइज्ड एक्सप्लोसिव डिवाइस (Improvised Explosive Device) के जरिए सैन्य वाहन को निशाना बनाया, जिसे सड़क पर लगाया गया था.

सेना के मीडिया विंग इंटर-सर्विसेज पब्लिक रिलेशंस (Inter-Services Public Relations) के बयान में कहा गया, "तीन अधिकारियों और एक सैनिक ने शहादत को गले लगा लिया, जबकि चार सैनिक घायल हो गए."

यह भी पढ़ें : रमजान के पाक महीने में भी नहीं सुधरे पाकिस्तानी आतंकी, लाहौर में दरगाह के बाहर किया ब्लास्ट, 4 लोगों की मौत

किसी भी समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली. बयान में कहा गया है कि आतंकवादियों ने क्षेत्र में हमले बढ़ा दिए हैं और पिछले एक महीने के दौरान सुरक्षाबलों के 10 सैनिक मारे गए हैं, जबकि शुक्रवार के घायलों सहित 35 घायल हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2019 10:27 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).