हांगकांग : चीन प्रत्यर्पण कानून के खिलाफ शांतिपूर्ण प्रदर्शन पर पुलिस ने की कार्रवाई, हिंसात्मक हुए प्रदर्शनकारी
चीन के नए प्रत्यर्पण कानून के विरोध में हांगकांग में बड़ा शांतिपूर्ण प्रदर्शन सोमवार तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंसात्मक हो गया.
हांगकांग : चीन के नए प्रत्यर्पण कानून के विरोध में हांगकांग में बड़ा शांतिपूर्ण प्रदर्शन सोमवार तड़के पुलिस की कार्रवाई के बाद हिंसात्मक हो गया. आयोजकों ने बताया कि यह हांगकांग में साल 1997 के बाद अब तक का सबसे बड़ा प्रदर्शन था. इसमें 10 लाख सो अधिक लोगों ने भाग लिया. इससे पहले साल 1997 में हांगकांग को चीन को सौंपे जाते समय सबसे बड़ा प्रदर्शन किया गया था.
आयोजकों ने बताया कि प्रदर्शनकारियों ने सरकार से प्रत्यर्पण कानून की अपनी योजना को वापस लेने की मांग की. गौरतलब है कि हांगकांग के चीन समर्थक नेता एक विधेयक पर जोर दे रहे हैं जिसमें आरोपियों पर मुकदमा चलाने के लिए उन्हें चीन प्रत्यर्पित किए जाने का प्रावधान है लेकिन इस प्रस्ताव को लेकर काफी हंगामा मचा और इसके विरोध में शहर के विभिन्न वर्गों के लोग एकजुट हो गए हैं.
यह भी पढ़ें : जल्द भारत लाया जाएगा भगोड़ा विजय माल्या, ब्रिटेन कोर्ट ने प्रत्यर्पण की दी मंजूरी
शांतिपूर्ण प्रदर्शन आधी रात को उस समय हिंसात्मक हो गया जब पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की. प्रदर्शनकारियों ने संसद के बाहर रात भर प्रदर्शन करने का संकल्प लिया था. पुलिस की कार्रवाई के बाद प्रदर्शनकारियों ने बोतलें फेंकी.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 10, 2019 10:04 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

