इमरान खान ने कहा- आने वाले दिनों में कोरोना से देश की स्थिति बिगड़ सकती है

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में महामारी के कारण देश में स्थिति बिगड़ सकती है.

प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने कोरोनावायरस के प्रसार को रोकने के लिए लोगों से सामाजिक दूरी बनाए रखने की अपील करते हुए चेतावनी दी है कि आने वाले दिनों में महामारी के कारण देश में स्थिति बिगड़ सकती है. स्थानीय मीडिया के अनुसार बुधवार को एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान खान ने कहा, यह एक गलत धारणा है कि यह महामारी देश में धीरे-धीरे फैल रही है और यह तेजी से नहीं फैलेगी, क्योंकि हमारे यहां मृत्यु की संख्या अब तक कम रही है. आने वाले दिनों में स्थिति बिगड़ जाएगी. प्रधानमंत्री खान ने कहा, अगर हम निवारक उपाय नहीं करते हैं तो देश में घातक बीमारी बढ़ेगी, जैसा कि यूरोप में हुआ. इससे हमारे लिए बहुत परेशानी पैदा होगी.

प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को खुद ही सामाजिक दूरी बनाकर रखी चाहिए. उन्होंने कहा कि लॉकडाउन कोई समाधान नहीं है और सरकार व पुलिस जबरदस्ती लोगों को उनके घरों में नहीं रहने के लिए मजबूर नहीं कर सकती है. उन्होंने चेतावनी दी कि अगर लोग खुद से सामाजिक दूरी बनाकर नहीं रखते हैं तो यह घातक वायरस तेजी से फैलेगा और स्वास्थ्य सेवा प्रणाली पर बहुत अधिक बोझ डाल देगा.

यह भी पढ़ें- कोरोना वायरस से दुनियाभर में मृतक संख्या 90 हजार के पार: एएफपी

उन्होंने कहा, पाकिस्तान वैसा पूर्ण लॉकडाउन नहीं कर सकता है, जैसा चीन या यूरोपीय देशों में लगाया गया है. मैं लोगों से वायरस के प्रसार को रोकने के लिए एहतियाती उपाय करने की अपील करता हूं. पाकिस्तान में गुरुवार तक कोरोना पॉजिटिव मामलों की संख्या 4400 से अधिक हो चुकी है. यहां संक्रमण के कारण 64 लोग अपनी जान भी गवां चुके हैं. पाकिस्तान का पंजाब प्रांत सबसे अधिक प्रभावित है, जहां कोरोना के 2,166 मामले सामने आए हैं. वहीं सिंध प्रांत में भी 1,128 लोग संक्रमित हो चुके हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड