पाकिस्तान में हिंदू मंदिर में फिर तोड़फोड़: पवित्र ग्रंथों और मूर्तियों में लगाई आग, इमरान खान ने सख्त कार्रवाई के दिए आदेश

पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बदमाशों ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ कर पवित्र ग्रंथों और मूर्तियों में आग लगा दी. प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ तीव्र और ठोस कार्रवाई का आदेश दिया है.

इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

इस्लामाबाद: पाकिस्तान के सिंध प्रांत में बदमाशों ने एक हिंदू मंदिर में तोड़फोड़ कर पवित्र ग्रंथों और मूर्तियों में आग लगा दी. प्रधानमंत्री इमरान खान ने इस पर कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए दोषियों के खिलाफ तीव्र और ठोस कार्रवाई का आदेश दिया है.

यह घटना खैरपुर जिले के कुंब शहर में गत सप्ताह हुई. तोड़फोड़ के बाद अज्ञात हमलावर फरार हो गए. खान ने मंगलवार को टि्वटर पर प्रांतीय प्रशासन से दोषियों के खिलाफ तीव्र कार्रवाई करने के लिए कहा.

प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘सिंध सरकार को दोषियों के खिलाफ तीव्र और ठोस कार्रवाई करनी चाहिए. यह कुरान की शिक्षा के खिलाफ है.’’

हिंदू समुदाय ने अज्ञात लोगों के खिलाफ पुलिस में मामला दर्ज कराया. यह मंदिर समुदाय के लोगों के घरों के पास था इसलिए उन्होंने मंदिर की देखभाल करने के लिए किसी को नहीं रखा था क्योंकि उन्हें लगता था कि यह सुरक्षित है.

समा टीवी ने बताया कि घटना के बाद इलाके के हिंदुओं ने शहर में प्रदर्शन किया.

पाकिस्तान हिंदू परिषद के सलाहकार राजेश कुमार हरदसानी ने हिंदू मंदिरों की सुरक्षा के लिए विशेष कार्य बल गठित करने की मांग की है. उन्होंने कहा, ‘‘इस कृत्य ने हिंदू समुदाय के बीच अशांति पैदा कर दी है. इन तरह के हमले देशभर में धार्मिक सौहार्द्र का माहौल बिगाड़ने की कोशिश के तहत किए जाते हैं.’’

पुलिस ने कहा कि वह हमलावर की तलाश कर रही है लेकिन अभी तक कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है. किसी भी व्यक्ति या समूह ने हमले की जिम्मेदारी नहीं ली है.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका के बीच दूसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड