पीएम इमरान खान को रिकॉर्ड महंगाई को लेकर पाकिस्तान में करना पड़ रहा अशांति का सामना

आर्थिक मंदी ने पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को भारी दबाव में डाल दिया है और मुल्क में अशांति का खतरा पैदा हो गया है, क्योंकि रिकॉर्ड मुद्रास्फीति दुनिया में यह चौथा मुल्क है, जहां चीनी की कीमत सबसे ज्यादा, पेट्रोल से भी ज्यादा है. यह बात द गार्जियन की रिपोर्ट में कही गई है.

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान (Photo Credits: Twitter)

नई दिल्ली, 10 नवंबर: आर्थिक मंदी ने पाकिस्तान (Pakistan) के प्रधानमंत्री इमरान खान (Imran Khan) को भारी दबाव में डाल दिया है और मुल्क में अशांति का खतरा पैदा हो गया है, क्योंकि रिकॉर्ड मुद्रास्फीति दुनिया में यह चौथा मुल्क है, जहां चीनी की कीमत सबसे ज्यादा, पेट्रोल से भी ज्यादा है. यह बात द गार्जियन की रिपोर्ट में कही गई है. Diwali 2021: इमरान खान और पाकिस्तान के विपक्षी नेताओं ने दिवाली की शुभकामनाएं दीं, संदेश में कही ये बात

सत्ता में आने से पहले, इमरान खान ने भ्रष्टाचार को जड़ से खत्म करने और लोगों को गरीबी से बाहर निकालने की कसम खाई थी, क्योंकि उन्होंने 10 करोड़ नौकरियों के सृजन के साथ एक नए और समृद्ध पाकिस्तान का वादा किया था.इसके बजाय, पिछले महीने सऊदी अरब की यात्रा के बाद उन्होंने रियाद से 3 अरब डॉलर की वित्तीय सहायता की घोषणा की.

पिछले हफ्ते राष्ट्र के नाम एक संबोधन में, खान ने पाकिस्तान में लोगों के दुखों के लिए अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछली गलतियों और मुद्रास्फीति के लिए विपक्ष को दोषी ठहराया था। रिपोर्ट में कहा गया है कि उन्होंने आवश्यक खाद्य पदार्थो पर सब्सिडी प्रदान करने वाले 120 अरब रुपये के राहत पैकेज की भी घोषणा की. आर्थिक विश्लेषक खुर्रम हुसैन ने कहा कि यह पर्याप्त नहीं है.

हुसैन ने कहा, "पैकेज समुद्र में एक बूंद है और आम लोगों की मदद करने के लिए बहुत कम करेगा. इमरान खान पर दबाव बढ़ता रहेगा क्योंकि हमने घोषणा के बाद ईंधन और चीनी की कीमतों में और बढ़ोतरी देखी है. उन्होंने कहा कि मुद्रास्फीति आम लोगों पर भारी बोझ डाल रही है, क्योंकि यह उच्च बेरोजगारी और स्थिर मजदूरी के समय आती है. रिपोर्ट में कहा गया है कि ईंधन और बिजली जैसी कुछ आवश्यक वस्तुओं की कीमतें अभूतपूर्व रूप से अधिक हैं.

विपक्षी गठबंधन पाकिस्तान डेमोक्रेटिक मूवमेंट (पीडीएम) ने पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) की सरकार और देश में महंगाई दर के खिलाफ एक अभियान की घोषणा की है. लाहौर से इस्लामाबाद तक के अभियान के तहत महंगाई के खिलाफ एक लंबे मार्च की भी घोषणा की गई है. द गार्जियन ने बताया कि पीडीएम के मुताबिक, अगर कीमतें कम नहीं हुईं तो देश के आम लोगों को बुनियादी जरूरतें पूरी करने के लिए संघर्ष करना पड़ेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Scorecard: रावलपिंडी में इंग्लैंड ने श्रीलंका के सामने रखा 430 रनों का विशाल लक्ष्य, हैरी ब्रूक ने जड़ा दोहरा शतक; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Tri-Series Match Live Score Update: रावलपिंडी में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है त्रिकोणीय सीरीज का अहम मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में इंग्लैंड बनाम श्रीलंका के बीच तीसरे वनडे मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

England vs Sri Lanka, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड