Nepal: नेपाल की सत्तारूढ़ पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक बिना किसी नतीजे के समाप्त

नेपाल में सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की केन्द्रीय सचिवालय की बहुप्रतीक्षित बैठक शनिवार को बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई.

नेपाल के प्रधानमंत्री केपी शर्मा ओली (Photo Credits: Twitter)

काठमांडू, 6 दिसम्बर: नेपाल (Nepal) में सत्तारूढ़ नेपाल कम्युनिस्ट पार्टी (एनसीपी) की केन्द्रीय सचिवालय की बहुप्रतीक्षित बैठक शनिवार को बिना किसी नतीजे के समाप्त हो गई. प्रधानमंत्री के पी शर्मा ओली (KP Sharma Oli) की पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष पुष्प कमल दहल ‘‘प्रचंड’’ के साथ आमने-सामने की बैठक दोनों के बीच राजनीतिक खींचतान को समाप्त करने में विफल रही.

एनसीपी के प्रवक्ता नारायण काजी श्रेष्ठ (Narayan Kazi Shreshth) ने बताया कि प्रधानमंत्री के सरकारी आवास पर हुई बैठक में फैसला लिया गया कि रविवार को काठमांडू (Kathmandu) के धुंबराही में पार्टी के केन्द्रीय कार्यालय में आयोजित होने वाली स्थायी समिति की बैठक में सभी एजेंडों पर चर्चा की जायेगी.

यह भी पढ़े: Nepal के बैतड़ी जिले में भीषण सड़क हादसा, 9 लोगों की मौत 34 घायल.

उन्होंने बताया कि केन्द्रीय सचिवालय की बैठक में पार्टी की समस्याओं पर चर्चा की गई लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकल सका. पार्टी सूत्रों ने बताया कि एनसीपी के कार्यकारी अध्यक्ष और पूर्व प्रधानमंत्री प्रचंड ने प्रधानमंत्री और पार्टी के अध्यक्ष ओली के साथ केन्द्रीय सचिवालय की बैठक में शामिल होने से पहले लगभग चार घंटे तक बैठक की.

पार्टी की सचिवालय बैठक में 13 नवम्बर को अपने 19 पृष्ठ के राजनीतिक दस्तावेज में प्रचंड ने सरकार और पार्टी दोनों को समुचित ढंग से चलाने में विफल रहने के लिए ओली की निंदा की थी. उन्होंने ओली पर भ्रष्टाचार का भी आरोप लगाया था.

ओली ने हालांकि इन आरोपों को खारिज किया था और प्रचंड को भ्रष्टाचार के आरोपों को कानूनी रूप से साबित करने की चुनौती दी थी. प्रधानमंत्री ने प्रचंड द्वारा लगाये गये आरोपों के जवाब में 38 पृष्ठ अपना एक अलग राजनीतिक दस्तावेज सौंपा था.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल को 4 रनों से हराया, सैम करन ने आखिरी ओवर में बचाई लाज; यहां देखें ENG बनाम NEP मैच का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड ने नेपाल के सामने रखा 185 रनों का टारगेट, जैकब बेथेल और हैरी ब्रूक ने खेली अर्धशतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Score Update: वानखेड़े स्टेडियम में इंग्लैंड बनाम नेपाल के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Nepal, T20 World Cup 2026 5th Match Live Toss And Scorecard: वानखेड़े में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\