"मैं भारत और PM मोदी के बहुत करीब हूं", रूस के साथ तेल व्यापार पर नाराजगी जताने के बाद बोले ट्रंप

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ब्रिटेन दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बेहद करीबी हैं.

PM Modi and Donald Trump | PTI

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने ब्रिटेन दौरे के दौरान पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि वह भारत और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के बेहद करीबी हैं. यह बयान उन्होंने भारत के रूस से तेल व्यापार को लेकर की गई आलोचनाओं के बाद दिया. ट्रंप ने दोहराया कि उनके और मोदी के बीच दोस्ती मजबूत है और वैश्विक तेल कीमतों को कम करना रूस पर दबाव डालने का सबसे बड़ा तरीका हो सकता है.

नवंबर के बाद हटेगा ट्रंप का अतिरिक्त 25% टैरिफ? मुख्य आर्थिक सलाहकार का बड़ा इशारा.

ट्रंप ने कहा कि यूरोपीय देश अब भी रूस से तेल खरीद रहे हैं, जिससे मॉस्को पर अंतरराष्ट्रीय दबाव कमजोर पड़ रहा है. उन्होंने चीन पर लगाए गए बड़े टैरिफ का भी जिक्र किया और कहा कि वे रूस को अलग-थलग करने के लिए हरसंभव कदम उठाने को तैयार हैं. हालांकि, उन्होंने भारत को लेकर अपना रुख नरम रखा और कहा कि वह भारत और मोदी के साथ अपने रिश्ते को बेहद महत्वपूर्ण मानते हैं.

PM मोदी को दी जन्मदिन की शुभकामनाएं

डोनाल्ड ट्रंप ने बताया कि उन्होंने हाल ही में प्रधानमंत्री मोदी से बात की और उन्हें जन्मदिन की बधाई दी. उन्होंने कहा, “हमारे बीच बहुत अच्छी दोस्ती है. मोदी ने भी मेरे लिए एक शानदार बयान जारी किया.” उनके इस बयान से साफ है कि भारत-अमेरिका रिश्तों में व्यक्तिगत समीकरण की भूमिका अहम बनी हुई है.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर टूर्नामेंट के सुपर 8 में अपनी सीट पक्की करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Pitch Report And Weather Update: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले में बारिश बनेगी विलेन या फैंस उठाएंगे पुरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

England vs Scotland, T20 World Cup 2026 23rd Match Scorecard: कोलकाता में स्कॉटलैंड ने इंग्लैंड को दिया 153 रनों का लक्ष्य, रिची बेरिंगटन ने खेली कप्तानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs South Africa, T20 World Cup 2026 24th Match Preview: टी20 वर्ल्ड कप इतिहास में दक्षिण अफ्रीका को कभी नहीं हरा पाई न्यूजीलैंड, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\