महीने में एक बार नहाता है पति, उसकी इस आदत से तंग आकर मिस्र की महिला ने उठाया चौंकाने वाला कदम
महीने में एक बार स्नान करने की पति की आदत से तंग आकर मिस्र की महिला ने हैरान करने वाला कदम उठाते हुए उसे तलाक देने का फैसला कर लिया. महिला ने कोर्ट में सुनवाई के दौरान कहा कि उसका पति पर्सनल हाइजीन पर ध्यान नहीं देता है और वो महीने में सिर्फ एक बार नहाता है, इसलिए वो उसे तलाक देना चाहती है. फिलहाल इस मामले में फैसला आना बाकी है.
आमतौर पर तो अधिकांश लोग रोज नहाना पसंद करते हैं, पर किसी विशेष परिस्थिति या ज्यादा ठंड होने की स्थिति में कुछ लोग एक या दो दिन के अंतराल पर नहाते हैं, लेकिन अगर किसी को महीने में एक बार नहाने की आदत हो तो उसके बारे में आप क्या कहेंगे? एक ऐसा ही हैरान करने वाला मामला मिस्र (Egypt) से सामने आया है, जहां एक शख्स की इस आदत से तंग आकर महिला (Egyptian woman) ने तलाक लेने का मन बना लिया. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मिस्र की एक महिला ने अपने पति के खिलाफ तलाक की अर्जी दाखिल करते हुए कहा कि वह घृणित (Disgusting) है. महिला की मानें तो उसका पति महीने में सिर्फ एक बार नहाता (Husband Takes Bath Once in a Month) है और नियमित रूप से अपने दांतों को ब्रश भी नहीं करता है.
फैमिली कोर्ट में बोलते हुए महिला ने जज से कहा कि उसने तीन साल पहले पारंपरिक तरीके से उससे शादी की थी. महिला का कहना है कि सगाई की अवधि के दौरान उसने अपने मंगेतर के हाइजीन के बारे में कुछ भी अजीब नहीं देखा और जब वह उससे मिलने आया था तो उसने अच्छे कपड़े पहने थे. यह भी पढ़ें: Model Sells Urine: मॉडल ने ऑनलाइन सेल की अपनी पेशाब, एक कप की कीमत जानकर दंग रह जाएंगे आप
महिला की मानें तो शादी के बाद उसे पता चला कि उसका पति अपनी पर्सनल हाइजीन के मामले में बहुत आलसी थी. महिला जब भी अपने पति के पास जाती थी, उसके शरीर से अजीब सी गंध निकलती थी. महिला का कहना है कि शुरुआत में उसने शर्म के मारे अपने पति से उसके पर्सनल हाइजीन को लेकर कुछ नहीं कहा, फिर दिन-ब-दिन चीजें बदतर होती गईं. महिला का आरोप है कि उसका पति स्नान करने के मामले में काफी आलसी है और वो महीने में सिर्फ एक बार ही स्नान करता है.
इसके अलावा तलाक के लिए अर्जी देने वाली महिला का अपने पति पर यह भी आरोप है कि वह कोई काम नहीं करता है और महिला की सैलरी पर पूरी तरह से निर्भर है. अपने पति की आदतों से तंग आकर महिला ने उसे तलाक देने का फैसला किया. बहरहाल, मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कोर्ट अभी भी इस मामले पर विचार कर रही है और अभी फैसला आना बाकी है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jan 19, 2022 10:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

