विदेश

मोदी-ट्रम्प संयुक्त संबोधन: भारत अमेरिका के बीच रिश्ते और होंगे गहरे

अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ह्यूस्टन में आयोजित होने वाली हाउडी मोदी रैली में शामिल होने का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का फैसला भारतीय-अमेरिकियों के योगदान का वास्तव में ऐतिहासिक सम्मान है. व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि ट्रम्प 22 सितंबर को ह्यूस्टन रैली में मोदी के साथ शामिल होंगे.

मोदी-ट्रम्प संयुक्त संबोधन: भारत अमेरिका के बीच रिश्ते और होंगे गहरे
पीएम मोदी और डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credits: Twitter)

वाशिंगटन : अमेरिका की एक शीर्ष राजनयिक ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Narendra Modi) की ह्यूस्टन में आयोजित होने वाली ‘हाउडी मोदी’ (Howdy Modi) रैली में शामिल होने का अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प (Donald Trump) का फैसला भारतीय-अमेरिकियों के योगदान का वास्तव में ऐतिहासिक सम्मान है. दक्षिण एवं मध्य एशिया के लिए कार्यवाहक सहायक विदेश मंत्री एलिस जी वेल्स ने मंगलवार को ट्वीट किया, "ह्यूस्टन में ‘हाउडी मोदी’ कार्यक्रम में मोदी के साथ ट्रम्प का शामिल होना हमारे देश की समृद्धि और भारत एवं अमेरिका के बीच संबंधों को मजबूत करने में भारतीय-अमेरिकियों के योगदान का वास्तव में ऐतिहासिक सम्मान है"

व्हाइट हाउस ने घोषणा की है कि ट्रम्प 22 सितंबर को ह्यूस्टन रैली में मोदी के साथ शामिल होंगे. इस रैली में 50,000 से अधिक भारतीय-अमेरिकी शामिल होंगे. सीनेटर टेड क्रूज ने कहा कि वह भारत एवं अमेरिका के संबंधों और भारतीय अमेरिकी समुदाय के योगदान एवं उसकी संस्कृति का जश्न मनाने के लिए ह्यूस्टन में मोदी का स्वागत करने को लेकर उत्सुक है.

यह भी पढ़ें : पीएम मोदी की अमेरिका यात्रा से पहले डोनाल्ड ट्रंप का बड़ा बयान, कहा- मैं भारत और पाकिस्तान दोनों के नेताओं से मुलाकात करूंगा

न्यू अमेरिका में लॉ एंड सिक्योरिटी फेलो रौनक डी देसाई कहा, "ह्यूस्टन में मोदी के साथ ट्रम्प के नजर आने से स्वदेश एवं विदेश में दोनों नेताओं को राजनीतिक लाभ होगा." देसाई ने कहा कि जी-7 में दोनों नेताओं की मुलाकात के कुछ ही सप्ताह बाद यह घोषणा इस बात का मजबूत संकेत है कि मौजूदा द्विपक्षीय चुनौतियों के बावजूद अमेरिका और भारत की रणनीतिक साझेदारी की आधारशिला मजबूत है.

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 18, 2019 09:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).