Elon Musk Earning Per Minute: 1 मिनट में कितना कमाते हैं एलन मस्क, टेस्ला के अरबपति मालिक ने खुद बताई सच्चाई

अरबपति एलन मस्क ने रविवार को उन खबरों का खंडन किया कि वह हर मिनट 142,690 डॉलर या प्रति घंटे 8,560,800 डॉलर कमाते हैं. उन्होंने कहा कि जब भी टेस्ला के स्टॉक में गिरावट आती है तो वह अधिक पैसा गवां देते हैं.

Elon Musk | Photo: Wikimedia Commons

नई दिल्ली, 1 अक्टूबर: अरबपति एलन मस्क ने रविवार को उन खबरों का खंडन किया कि वह हर मिनट 142,690 डॉलर या प्रति घंटे 8,560,800 डॉलर कमाते हैं. उन्होंने कहा कि जब भी टेस्ला के स्टॉक में गिरावट आती है तो वह अधिक पैसा गवां देते हैं.

एक यूजर को जवाब देते हुए, एक्स के मालिक ने कहा कि ऐसी रिपोर्ट "मूर्खतापूर्ण मैट्रिक्स" पर निर्भर करती हैं. मस्क ने पोस्ट किया, ''यह नकदी का ढेर नहीं है. वास्तव में मेरे पास उन कंपनियों में स्टॉक हैं जिन्हें बनाने में मैंने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है.'' Iphone 15 Heating Issue: क्यों हीट हो रहा है आईफोन 15, एप्पल ने बताई इसकी बड़ी वजह, जानें कब ठीक होगी येhttps://hindi.latestly.com/technology/apple-blames-software-various-apps-for-overheating-iphone-15-modelsr-1940687.html समस्या

उन्होंने कहा कि तकनीकी रूप से, हर बार टेस्ला के स्टॉक में बेतरतीब गिरावट से उन्हें कहीं अधिक नुकसान होता है. रिपोर्ट में दावा किया गया था कि तीन साल की अवधि के दौरान मस्क की कुल संपत्ति औसतन लगभग 2,378 डॉलर प्रति सेकंड बढ़ी.

रिपोर्ट में दावा किया, ''यह प्रति मिनट 142,680 डॉलर या प्रति घंटा 8,560,800 डॉलर है. अगर वह आठ घंटे के लिए बिस्तर पर जाते हैं, तो अगली सुबह वह उठते है और खुद को 68,486,400 डॉलर अधिक अमीर पाते है.''

टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने जनवरी से जून 2023 तक अपनी कुल संपत्ति में 96.6 बिलियन डॉलर की वृद्धि दर्ज की. वह वर्तमान में 248.7 बिलियन डॉलर की संपत्ति के साथ दुनिया के सबसे अमीर आदमी हैं. टेस्ला में मस्क की फिलहाल 23 फीसदी हिस्सेदारी है. उनकी संपत्ति का एक महत्वपूर्ण हिस्सा, लगभग दो-तिहाई, टेस्ला की सफलता से जुड़ा है.

मस्क ने अक्टूबर, 2022 में तब सुर्खियां बटोरीं, जब उन्होंने ट्विटर को 44 बिलियन डॉलर में खरीदा और फिर उसका नाम एक्स रख दिया. ब्लूमबर्ग की रिपोर्ट के मुताबिक, टेस्ला के शेयरों में हालिया गिरावट के बाद मस्क की संपत्ति गिरकर 137 अरब डॉलर हो गई है. उनकी इलेक्ट्रिक कार कंपनी के शेयर करीब 65 फीसदी नीचे चले गए हैं. नवंबर 2021 में मस्क की संपत्ति चरम पर थी, जो भारी गिरावट से पहले 340 अरब डॉलर तक पहुंच गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 2nd T20I Match Scorecard: रांची में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 250 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, संजू सैमसन ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 2nd T20I Match Live Score Update: रांची में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs West Indies, 2nd T20I Live Toss And Scorecard: रांची में वेस्टइंडीज के कप्तान शाई होप ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Mumbai Heatwave: 'अक्टूबर हीट' की चपेट में मुंबई, सांताक्रूज में पारा 37.6 डिग्री पहुंचा; मौसम विभाग ने जारी किया सीजन का पहला हीटवेव येलो अलर्ट