पाकिस्तान में ड्राइवर ने हिंदू डॉक्टर का गला रेतकर की हत्या, आरोपी हनीफ लेघारी गिरफ़्तार

पाकिस्तान के हैदराबाद के एक डॉक्टर धर्म देव राठी को मंगलवार को उनके ड्राइवर ने उनके घर के अंदर कथित तौर पर मार डाला. पुलिस ने पाकिस्तान के समाचार आउटलेट द नेशन को बताया कि ड्राइवर ने चाकू से डॉक्टर का गला काट दिया. पुलिस ने आरोपी ड्राईवर को बुधवार को उसके खैरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया...

ड्राईवर ने की डॉक्टर की हत्या (Photo: Twitter)

पाकिस्तान के हैदराबाद के एक डॉक्टर धर्म देव राठी को मंगलवार को उनके ड्राइवर ने उनके घर के अंदर कथित तौर पर मार डाला. पुलिस ने पाकिस्तान के समाचार आउटलेट द नेशन को बताया कि ड्राइवर ने चाकू से डॉक्टर का गला काट दिया. पुलिस ने आरोपी ड्राईवर को बुधवार को उसके खैरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान हनीफ लेघारी के रूप में हुई है. डॉक्टर के रसोइए ने पुलिस को बताया कि घर आते समय दोनों में कहासुनी हो गई. वहां पहुंचकर चालक ने रसोई के अंदर से चाकू निकाला और उसके ही घर में डॉक्टर की हत्या कर दी. यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के दो तिहाई लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत : संयुक्त राष्ट्र दूत

इसके बाद चालक डॉक्टर की कार में मौके से फरार हो गया. द नेशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉ धरम देव राठी हैदराबाद क्षेत्र के एक प्रसिद्ध स्किन स्पेशलिस्ट थे. पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के प्रांतीय मंत्री ज्ञान चंद इस्सरानी ने 24 घंटे के भीतर संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की प्रशंसा की. उन्होंने मारे गए डॉक्टर के परिवार को भी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.

देखें पोस्ट:

पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की महिला विंग की प्रमुख फरयाल तालपुर ने हत्या की निंदा की और इस घटना को "दिल दहला देने वाला" बताया. उन्होंने डॉक्टर के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है, खासकर ऐसे समय में जब हिंदू समुदाय होली मना रहा था.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड