पाकिस्तान में ड्राइवर ने हिंदू डॉक्टर का गला रेतकर की हत्या, आरोपी हनीफ लेघारी गिरफ़्तार
पाकिस्तान के हैदराबाद के एक डॉक्टर धर्म देव राठी को मंगलवार को उनके ड्राइवर ने उनके घर के अंदर कथित तौर पर मार डाला. पुलिस ने पाकिस्तान के समाचार आउटलेट द नेशन को बताया कि ड्राइवर ने चाकू से डॉक्टर का गला काट दिया. पुलिस ने आरोपी ड्राईवर को बुधवार को उसके खैरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया...
पाकिस्तान के हैदराबाद के एक डॉक्टर धर्म देव राठी को मंगलवार को उनके ड्राइवर ने उनके घर के अंदर कथित तौर पर मार डाला. पुलिस ने पाकिस्तान के समाचार आउटलेट द नेशन को बताया कि ड्राइवर ने चाकू से डॉक्टर का गला काट दिया. पुलिस ने आरोपी ड्राईवर को बुधवार को उसके खैरपुर स्थित घर से गिरफ्तार कर लिया. आरोपी की पहचान हनीफ लेघारी के रूप में हुई है. डॉक्टर के रसोइए ने पुलिस को बताया कि घर आते समय दोनों में कहासुनी हो गई. वहां पहुंचकर चालक ने रसोई के अंदर से चाकू निकाला और उसके ही घर में डॉक्टर की हत्या कर दी. यह भी पढ़ें: अफगानिस्तान के दो तिहाई लोगों को मानवीय सहायता की जरूरत : संयुक्त राष्ट्र दूत
इसके बाद चालक डॉक्टर की कार में मौके से फरार हो गया. द नेशन की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि डॉ धरम देव राठी हैदराबाद क्षेत्र के एक प्रसिद्ध स्किन स्पेशलिस्ट थे. पाकिस्तान के अल्पसंख्यक मामलों के प्रांतीय मंत्री ज्ञान चंद इस्सरानी ने 24 घंटे के भीतर संदिग्ध को गिरफ्तार करने के लिए पुलिस की प्रशंसा की. उन्होंने मारे गए डॉक्टर के परिवार को भी न्याय दिलाने का आश्वासन दिया.
देखें पोस्ट:
पाकिस्तान के सिंध प्रांत में हिंदू डॉक्टर की ड्राइवर ने गला रेतकर हत्या की
◆ आरोपी हनीफ लेघारी को गिरफ़्तार कर लिया गया है
Pakistan | #Pakistan pic.twitter.com/jMuu20as01
— News24 (@news24tvchannel) March 9, 2023
पाकिस्तान पीपुल्स पार्टी (पीपीपी) की महिला विंग की प्रमुख फरयाल तालपुर ने हत्या की निंदा की और इस घटना को "दिल दहला देने वाला" बताया. उन्होंने डॉक्टर के परिवार को न्याय दिलाने का आश्वासन भी दिया. उन्होंने कहा कि यह घटना दुखद है, खासकर ऐसे समय में जब हिंदू समुदाय होली मना रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2023 03:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

