लंदन में सेवन किंग्स मस्जिद के बाहर नमाज के दौरान 'नकाबपोश' बंदूकधारी ने दागी गोली

पूर्वी लंदन की मस्जिद के बाहर रमजान (Ramadan) की नमाज के दौरान एक गोली दागने के बाद मस्जिद परिसर में 'नकाबपोश' बंदूकधारी के घुसने के बाद सशस्त्र पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच की...

प्रतीकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

लंदन:  पूर्वी लंदन की मस्जिद के बाहर रमजान (Ramadan) की नमाज के दौरान एक गोली दागने के बाद मस्जिद परिसर में 'नकाबपोश' बंदूकधारी के घुसने के बाद सशस्त्र पुलिस ने इलाके को घेरकर जांच की. समाचार पत्र द ईवनिंग स्टैंडर्ड की रिपोर्ट के मुताबिक, इलफोर्ड में सेवन किंग्स मस्जिद (Seven Kings Mosque) के नमाजी गुरुवार को जब रात की नमाज अदा कर रहे थे तभी उन्होंने एक गोली चलने की आवाज सुनी.

स्कॉटलैंड यार्ड ने कहा कि प्रथमदृष्ट्या जांच में पता चला कि हैंडगन से अलक्षित फायर किया गया. किसी के घायल होने या मस्जिद की इमारत को कोई नुकसान पहुंचने की कोई सूचना नहीं है. वे इस घटना को 'आतंकवाद से संबंधित' नहीं मान रहे हैं.

यह भी पढ़ें: दिल्ली: बेटी की कब्र पर फातिहा पढ़ने गए बाप के सिर में बदमाशों ने मारी गोली, अस्पताल में मौत

उस शख्स के बारे में बताया गया कि उसने चेहरा ढक रखा था और वह मस्जिद में घुसा लेकिन लेकिन रात 10.45 बजे (स्थानीय समयानुसार) उसके द्वारा फायर किए जाने से पहले मस्जिद के अंदर मौजूद लोगों ने उसे खदेड़ दिया. कोई गिरफ्तारी नहीं हुई है.

मुस्लिम काउंसिल के प्रवक्ता द्वारा ट्विटर पर साझा किए गए एक बयान में मस्जिद के इमाम मुफ्ती सुहैल ने कहा कि संदिग्ध के इरादे का पता नहीं चल पाया है. उन्होंने लोगों से 'अपुष्ट खबरों और अफवाहों को फैलाने से बचने के लिए' कहा. लंदन के मेयर सादिक खान ने कहा कि घटना में किसी के घायल नहीं होने से उन्होंने राहत महसूस किया.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड