अधिकारियों ने कहा कि देश के दक्षिणी पेलोपोनिसे क्षेत्र से लगभग 75 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में रात के समय हुई इस घटना के बाद अब तक 104 लोगों को बचाया गया है. उन्होंने बताया कि घटनास्थल पर व्यापक तलाशी एवं बचाव अभियान शुरू किया गया है.
यूनान तटरक्षक बल ने कहा कि समुद्र से 79 लोगों के शव बरामद किए गए हैं जबकि अभी इस बात की पुष्टि नहीं की जा सकी कि नौका पर सवार कितने यात्री लापता हैं. शुरुआती सूचनाओं के मुताबिक, नौका पर सैकड़ों लोग सवार थे.
तलाशी एवं बचाव अभियान में तटरक्षक बल के छह पोत, नौसेना का एक जहाज, सेना का एक परिवहन विमान और वायु सेना के एक हेलीकॉप्टर समेत ड्रोन की भी मदद ली जा रही है. घटना में बचाए गए दर्जनों प्रवासियों को एम्बुलेंस सेवा द्वारा स्थापित शिविरों में उपचार के लिए ले जाया गया है.
तटरक्षक बल ने कहा कि अब तक 79 शव बरामद किए जा चुके हैं. इसने कहा कि जीवित बचे लोगों में मिस्र के 30, पाकिस्तान के 10, सीरिया के 35 और फलस्तीन के दो नागरिक शामिल हैं. माना जा रहा है कि इटली जा रही यह नौका पूर्वी लीबिया के टोब्रुक इलाके से रवाना हुई थी.
Scores of migrants drowned and many were feared missing after their overloaded boat capsized and sank off Greece, in one of Europe's deadliest shipwrecks https://t.co/eO6Q40mxW5 pic.twitter.com/jQTXjQ8AJy
— Reuters (@Reuters) June 14, 2023
गौरतलब है कि स्थानीय तट रक्षक गश्ती दलों से बचने के लिए तस्करों द्वारा बड़ी नौकाओं के जरिये अंतरराष्ट्रीय जलक्षेत्र को पार करने के प्रयास की घटनाएं बढ़ रही हैं. लीबिया के अधिकारियों ने इस महीने की शुरुआत में पूर्वी लीबिया में प्रवासियों पर बड़ी कार्रवाई शुरू की है. सामाजिक कार्यकर्ताओं ने कहा है कि मिस्र, सीरिया, सूडान और पाकिस्तानी नागरिकों सहित कई हजार प्रवासियों को हिरासत में लिया गया है.
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)













QuickLY