गवर्नर चौधरी मुहम्मद सरवर का दावा, कहा - पाकिस्तानी सिख लड़की के मुद्दे को सुलझाया गया

प्रांतीय गवर्नर चौधरी मुहम्मद सरवर ने दावा किया कि पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सिख किशोरी को कथित तौर पर अगवा करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल करवाने और एक मुस्लिम व्यक्ति से उसकी शादी कराने के मुद्दे को दोनों परिवारों ने मिलकर सुलझा लिया है. मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई.

प्रांतीय गवर्नर चौधरी मुहम्मद सरवर (Photo Credits: Twitter)

लाहौर : पाकिस्तान (Pakistan) के पंजाब (Punjab) प्रांत में एक सिख किशोरी को कथित तौर पर अगवा करने के बाद इस्लाम धर्म कबूल करवाने और एक मुस्लिम व्यक्ति से उसकी शादी कराने के मुद्दे को दोनों परिवारों ने मिलकर सुलझा लिया है. प्रांतीय गवर्नर चौधरी मुहम्मद सरवर (Chaudhry Mohammad Sarwar) ने यह दावा किया.

जगजीत कौर नामक लड़की के परिवार ने शुक्रवार को एक वीडियो संदेश में दावा किया था कि उसका अपहरण कर लिया गया है और जबरन उसे इस्लाम कबूल करवा लिया गया है. लड़की के परिवार का कहना है कि उसकी उम्र 18 साल है. इसके बाद विवाद शुरू हो गया.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान: अगवा कर सिख लड़की का कराया धर्म परिवर्तन, फिर की जबरन शादी, मूक बने इमरान खान से परिवार ने मांगी मदद

मामले में छह लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी और एक संदिग्ध अरसलान को गिरफ्तार कर लिया गया है. वह सिख लड़की से शादी करने वाले मुख्य आरोपी मोहम्मद हसन का दोस्त है. यह लड़की लाहौर से करीब 80 किलोमीटर दूर ननकाना साहिब के एक सिख ग्रंथी की बेटी है.

लड़की ने कहा कि उसने खुद की इच्छा से अपने इलाके के हसन से शादी की है. उसे एक अदालत के आदेश पर दारुल अमन भेजा गया. लड़की ने शनिवार को अपनी जान का खतरा होने का दावा करते हुए घर वापस जाने की सरवर की अपील को खारिज कर दिया था.

Share Now

संबंधित खबरें

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 Match Live Score Update: लाहौर में मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच खेला जा रहा है चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Multan Sultans vs Islamabad United 4th T20 Match Preview: चौथे मुकाबले में मुल्तान सुल्तांस और इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगी टक्कर, मैच से पहले जानिए पिच रिपोर्ट, हेड टू हेड और सभी डिटेल्स

Multan Sultans vs Islamabad United, PSL 2026 4th T20 Match Live Streaming In India: आज मुल्तान सुल्तांस बनाम इस्लामाबाद यूनाइटेड के बीच होगा चौथा मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त