विदेश

Johann Sebastian Bach Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर जर्मन संगीतकार जोहान सेबेस्टियन को किया याद

गूगल ने 18वीं सदी के जर्मन संगीतकार जोहान सेबेस्टियन बाख की याद में डूडल बनाया है. गूगल ने खास आर्टिफिशल इंटेलिजेंस वाला डूडल बनाया है जिसमें आप म्युसिक नोट लिख सकते हैं...

Johann Sebastian Bach Google Doodle: गूगल ने डूडल बनाकर जर्मन संगीतकार जोहान सेबेस्टियन को किया याद
गूगल ने बनाया संगीतकार जोहान सेबेस्टियन की याद में डूडल, (फोटो क्रेडिट्स: गूगल)

Google ने 18वीं सदी के जर्मन संगीतकार जोहान सेबेस्टियन (Johann Sebastian Bach) की याद में डूडल (Doodle) बनाया है. गूगल ने खास आर्टिफिशल इंटेलिजेंस वाला (AI) डूडल बनाया है जिसमें आप म्युसिक नोट लिख सकते हैं. मशीन लर्निंग की सहायता से बना यह डूडल बेहद मजेदार है. भले आपको म्यूजिक के बारे में कोई जानकारी नहीं हो लेकिन इस खास डूडल के जरिए आप जोहान सेबस्टियन का सिग्नेचर म्यूजिक बजा सकते हैं. ये आज तक का सबसे बेहतरीन गूगल डूडल है. इसमें एक पियानों बनाया हुआ है जिस पर जोहान बैठकर पियानो बजा रहे हैं. इसे बनाने के लिए जोहान की 306 म्यूजिक कंपोजीशंस को एक कंप्यूटर में डाल दिया गया और फिर वहां से इन्हें डूडल में ट्रांसफर किया गया.

इस डूडल पर क्लिक करते ही यह यूजर को अपने नोट्स सिलेक्ट करने के लिए कहता है. यूजर जितने चाहे उतने नोट्स सिलेक्ट कर सकता है और म्यूजिक बना सकता है. नोट्स सिलेक्ट करने के बाद ओके पर क्लिक करें. ऐसा करते ही डूडल इसमें पहले से मौजूद जोहान की 306 कंपोजीशंस में से यूजर के नोट्स से मिलती-जुलती कंपोजीशन ढूंढकर म्यूजिक तैयार करता है.

यह भी पढ़ें: गूगल ने डूडल बनाकर Steve Ervin को किया याद, जानें क्रोकोडाइल हंटर से जुड़ी ये रोचक बातें

आज जोहन सेबेस्टियन का 334वां जन्मदिन है. उनका जन्म 22 मार्च 1685 में ईसेनाच में हुआ था. उनके पिता ईसेनाच के ड्यूक की सेवा में थे और कोर्ट ट्रंपिटर थे. जोहान जब 10 साल के भी नहीं थे तब उनके पिता का निधन हो गया. इससे पहले तक जोहान अपने पिता के साथ वॉयलिन बजाते थे. पिता की मृत्यु के बाद उनका संगीत का सफर शुरू हुआ.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 22, 2019 09:09 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).