Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के मामले 6.2 करोड़ के पार, अब तक 1.45 लाख से अधिक की हुई मौत

वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस मामलों की कुल संख्या 6.2 करोड़ के अंक को पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतें 1,450,000 से अधिक हो गई हैं. दुनिया में सबसे अधिक कोविड-19 मामले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं, जो 13,233,884 हैं. कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 172,561 मौतों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है.

कोरोना वायरस/ प्रतीकात्मक (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 29 नवंबर: वैश्विक स्तर पर कोरोना वायरस (Coronavirus) मामलों की कुल संख्या 6.2 करोड़ के अंक को पार कर गई है, जबकि इससे होने वाली मौतें 1,450,000 से अधिक हो गई हैं. यह जानकारी जॉन्स हॉपकिंस विश्वविद्यालय ने रविवार को दी. विश्वविद्यालय के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने रविवार को अपने नवीनतम अपडेट में खुलासा किया कि वर्तमान में वैश्विक मामले 62,147,874 हो गए हैं और मृत्यु संख्या 1,450,326 तक पहुंच गई है.

सीएसएसई के अनुसार, दुनिया में सबसे अधिक कोविड-19 मामले अमेरिका में दर्ज किए गए हैं, जो 13,233,884 हैं. वहीं अमेरिका में कोविड से सर्वाधिक मौतें 266,009 भी दर्ज की गई हैं. संक्रमण के मामलों के हिसाब से भारत 9,351,109 मामलों के साथ दूसरे स्थान पर है, जबकि देश में मृत्यु का आंकड़ा 136,200 तक पहुंच गया है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus Cases Update Worldwide: वैश्विक स्तर पर COVID19 के आकड़ें हुए 6.08 करोड़, अब तक 1.42 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, 10 लाख से अधिक मामलों वाले अन्य देश ब्राजील (6,290,272), फ्रांस (2,260,789), रूस (2,223,500), स्पेन (1,628,208), ब्रिटेन (1,609,141), इटली (1,564,532), अर्जेंटीना (1,413,375), कोलंबिया (1,299,613), मेक्सिको (1,078,594) और जर्मनी (1,042,048) हैं.

कोविड-19 से हुई मौतों के मामले में ब्राजील 172,561 मौतों के साथ अमेरिका के बाद दूसरे नंबर पर है. वहीं 20,000 से अधिक मृत्यु दर्ज करने वाले देश मेक्सिको (104,242), ब्रिटेन (58,127), इटली (54,363), फ्रांस (52,212), ईरान (47,486), स्पेन (44,668), रूस (38,676), अर्जेंटीना (38,322), कोलंबिया (36,401), पेरू (35,839) और दक्षिण अफ्रीका (21,439) हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया ने न्यूजीलैंड को 4 विकेट से रौंदा, सीरीज में 2-0 की बनाई बढ़त; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Scorecard: क्राइस्टचर्च में न्यूजीलैंड ने टीम इंडिया के सामने 181 रनों का लक्ष्य रखा, ग्लेन फिलिप्स और बेवन जैकब्स ने खेली शानदार पारियां; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

New Zealand vs India, 2nd T20I Match Live Score Update: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया और न्यूजीलैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs New Zealand 2nd T20I Live Toss And Scorecard: क्राइस्टचर्च में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड