पाकिस्तान को बड़ा झटका, विश्व शांति रैंकिंग में दो स्थान नीचे खिसका

दुनियाभर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया. इस मौके पर यह पता चला कि पाकिस्तान शांति के मोर्चे पर ज्यादा सुधार नहीं कर पाया है.

प्रतिकात्मक तस्वीर (फाइल फोटो )

इस्लामाबाद: दुनियाभर में शनिवार को अंतर्राष्ट्रीय शांति दिवस मनाया गया। इस मौके पर यह पता चला कि पाकिस्तान शांति के मोर्चे पर ज्यादा सुधार नहीं कर पाया है. एक अंतरराष्ट्रीय थिंक टैंक की रिपोर्ट के अनुसार, शांति पर वार्षिक वैश्विक सूचकांक में पाकिस्तान दो पायदान खिसककर 163 देशों में 153वें स्थान पर पहुंच गया है. इंस्टीट्यूट फॉर इकोनॉमिक्स एंड पीस ने अपनी वार्षिक रिपोर्ट में शांति, इसके आर्थिक मूल्य व रुझान और शांतिपूर्ण समाज कैसे विकसित किया जाए, इस पर एक व्यापक विश्लेषण प्रस्तुत किया है. सिडनी स्थित थिंक टैंक ने बताया कि ग्लोबल पीस इंडेक्स 2019 (जीपीआई) में वैश्विक शांति के औसत स्तर में थोड़ा सुधार हुआ है. 2008 के बाद से हालांकि शांति के इस स्तर में 3.78 फीसदी गिरावट बताई गई.

आइसलैंड दुनिया की सबसे शांतिपूर्ण जगह के रूप में सूची में शीर्ष पर बना हुआ है। वहीं दूसरी ओर सबसे हिंसक स्थानों में अफगानिस्तान और सीरिया शामिल हैं. इस सूची में हालांकि भारत की स्थिति भी संतोषजनक नहीं है। इसमें भारत चार स्थान लुढ़ककर 163 देशों में 141वें स्थान पर पहुंच गया है। भारत, फिलीपींस, जापान, बांग्लादेश, म्यांमार, चीन, इंडोनेशिया, वियतनाम और पाकिस्तान सहित कुल नौ देश ऐसे बताए गए हैं, जिनमें जलवायु से जुड़े कई तरह के खतरे हैं। भारत में दुनिया का सातवां सबसे बड़ा प्राकृतिक खतरा बताया गया है. यह भी पढ़े: कंगाल पाकिस्तान को लगा 2019 का बड़ा झटका, FATF ने ब्लैक लिस्ट में डाला PAK का नाम

दुनियाभर के अन्य महाद्वीपों के मुकाबले सबसे शांतिपूर्ण क्षेत्र यूरोप को बताया गया है। यहां के आधे देश हालांकि 2008 से शांति की इस रैंकिंग में नीचे खिसक गए हैं। आइसलैंड एकमात्र नॉर्डिक देश है, जिसने 2008 के बाद से अपनी शांति रैंकिंग में सुधार किया है.

Share Now

संबंधित खबरें

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Live Score Update: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच नेशनल स्टेडियम में खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Winner Prediction: क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच आज होगी कांटे की टक्कर, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Karachi Pitch Report And Weather Update: आज कराची में खेले जाने वाले मुकाबले में गेंदबाज दिखाएंगे दम या बल्लेबाज करेंगे रन की बारिश, मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

QTG vs RWP, PSL 2026 18th Match Preview: कराची में आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम रावलपिंडी पिंडिज के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स