विदेश

COVID-19 Case Global Figure: कोरोना वायरस संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 70 लाख के पार, 4 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत

कोरोना वायरस महामारी से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है. अमेरिका के बाद कुल 40 हजार 625 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है.

COVID-19 Case Global Figure: कोरोना वायरस संक्रमण का वैश्विक आंकड़ा 70 लाख के पार, 4 लाख से अधिक संक्रमितों की हुई मौत
कोरोना वायरस (Photo Credits: Unsplash)

वाशिंगटन, 8 जून: कोरोना वायरस (Coronavirus) महामारी से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा बढ़कर 70 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 4 लाख के पार पहुंच गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (सीएसएसई) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में रविवार सुबह तक कुल 70 लाख 06 हजार 436 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 4 लाख 02 हजार 699 रही."

सीएसएसई ने कहा कि दुनिया में महामारी से संक्रमित हुए और इससे मरने वालों लोगों की संख्या अमेरिका में सबसे अधिक है. कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 1 लाख 10 हजार 503 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 19 लाख 40 हजार 468 मामले दर्ज किए गए हैं. कोविड-19 संक्रमण के 6 लाख 91 हजार 758 मामलों के साथ ब्राजील इसके बाद दूसरा सबसे प्रभावित देश है, जबकि रूस 4 लाख 67 हजार 073 मामलों के साथ तीसरे स्थान पर है.

यह भी पढ़ें: Coronavirus in India: पिछले 24 घंटे में करीब 10 हजार नए केस- 206 की मौत, देश में संक्रमितों की संख्या 2.56 लाख के पार

वहीं, 2 लाख 87 हजार 621 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 57 हजार 486 मामलों के साथ भारत, 2 लाख 41 हजार 550 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 34 हजार 998 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 96 हजार 515 मामलों के साथ पेरू, 1 लाख 91 हजार 102 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 85 हजार 750 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 71 हजार 789 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 70 हजार 132 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 34 हजार 150 मामलों के साथ चिली और 1 लाख 17 हजार 103 मामलों के साथ मेक्सिको महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो अमेरिका के बाद कुल 40 हजार 625 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर बना हुआ है. वहीं, यूरोपीय देशों में यह आंकड़ा सर्वाधिक है. महामारी के चलते हुई 10 हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 36 हजार 455 मौतों के साथ ब्राजील, 33 हजार 899 मौतों के साथ इटली, 29 हजार 158 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 136 मौतों के साथ स्पेन और 13 हजार 699 मौतों के साथ मेक्सिको शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 08, 2020 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).