विदेश

कोरोना वायरस संक्रमितों का वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार, 3 लाख 32 हजार से मरीजों की हुई मौत

कोरोना वायरस से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 32 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 36 हजार 124 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है.

कोरोना वायरस संक्रमितों का वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार, 3 लाख 32 हजार से मरीजों की हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: IANS)

वाशिंगटन, 22 मई: कोरोना वायरस (Coronavirus) से संक्रमित हुए लोगों का वैश्विक आंकड़ा 51 लाख के पार पहुंच चुका है. वहीं, महामारी की चपेट में आकर मरने वालों की संख्या 3 लाख 32 हजार से अधिक हो गई है. अमेरिका की जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी ने यह जानकारी दी है. जॉन्स हॉपकिन्स यूनिवर्सिटी के सेंटर फॉर सिस्टम साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSSE) ने नवीनतम आंकड़े जारी कर कहा, "दुनियाभर में शुक्रवार सुबह तक कुल 51 लाख 01 हजार 967 लोग कोविड-19 संक्रमण से संक्रमित हुए, जिनमें से मरने वालों की संख्या 3 लाख 32 हजार 900 रही."

कोरोना संक्रमण से सबसे अधिक प्रभावित देश अमेरिका में कुल 94 हजार 709 मौतों के साथ ही संक्रमण के सर्वाधिक 15 लाख 57 हजार 140 मामले दर्ज किए गए हैं. इसके बाद प्रभावित अन्य देशों की सूची में कोविड-19 संक्रमण के 3 लाख 17 हजार 554 मामलों के साथ रूस का स्थान है.

यह भी पढ़ें: देश में 24 घंटे में कोरोना वायरस के 6088 नए मामले, 148 की मौत- कुल मरीजों की संख्या 1.18 लाख के पार

वहीं, 3 लाख 10 हजार 087 मामलों के साथ ब्राजील, 2 लाख 52 हजार 246 मामलों के साथ ब्रिटेन, 2 लाख 33 हजार 037 मामलों के साथ स्पेन, 2 लाख 28 हजार 06 मामलों के साथ इटली, 1 लाख 81 हजार 951 मामलों के साथ फ्रांस, 1 लाख 79 हजार 021 मामलों के साथ जर्मनी, 1 लाख 53 हजार 548 मामलों के साथ तुर्की, 1 लाख 29 हजार 341 मामलों के साथ ईरान, 1 लाख 18 हजार 226 मामलों के साथ भारत और 1 लाख 08 हजार 769 मामलों सहित पेरू महामारी से अन्य सबसे अधिक प्रभावित हुए देशों में शामिल हैं.

सीएसएसई के आंकड़ों के अनुसार, वैश्विक मौतों के आंकड़े की बात की जाए, तो कुल 36 हजार 124 मौतों के साथ ब्रिटेन दूसरे स्थान पर है. महामारी के चलते हुई दस हजार से अधिक मौतों वाले अन्य देशों में 32 हजार 486 मौतों के साथ इटली, 28 हजार 218 मौतों के साथ फ्रांस, 27 हजार 940 मौतों के साथ स्पेन और 20 हजार 047 मौतों के साथ ब्राजील शामिल हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 22, 2020 11:45 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).