विजय माल्या की लंदन स्थित कोठी में टॉयलेट सीट पर भी सोना चढ़ा है, रिपोर्ट आई सामने
माल्या के बारे में ऐसा ऐशो आरोम के बारे में नही सुना होगा कि लंदन के जिस महल में वह रहा है. उस महल में बने टॉयलेट की सीट पर भी सोना चढ़ा हुआ है.
नई दिल्ली: भारत से भगौड़ा शराब कारोबागी विजय माल्या के बारे में आप ने अब तक कई ऐशो आरोम के किस्से सुने होंगे. लेकिन अभी तक माल्या के बारे में ऐसा ऐशो आरोम के बारे में नही सुना होगा कि लंदन के जिस महल में वह रहा है. उस महल में बने टॉयलेट की सीट पर भी सोना चढ़ा हुआ है. लेकिन यह हकीकत है.
मीडिया रिपोर्ट्स से हुए ख़ुलासा के मुताबिक विजय माल्या लंदन के जिस महल में रह रहा है. उस महल में बने टॉयलेट की सीट पर सोना चढ़ा हुआ है द इकॉनॉमिक टाइम्स ने लेखक जेम्स क्रैबट्री के हवाले से यह ख़बर मिली है कि जेम्स सिंगापुर के ली कुआन यू स्कूल (पोस्टग्रेजुएट संस्थान) के प्रोफेसर हैं.
वे पिछले हफ्ते मुंबई दौरे पर आए हुए थे. उस समय उन्होंने एक कार्यक्रम के दौरान माल्या के ऐशो आरोम के बारे में खुलासा करते हुए बताया ,कि एक दिन माल्या के लंदन के रीगेंट पार्क इलाके में स्थित कोठी में जाने का मौका मिला. वहां जाने पर देखा कि उसके कोठी में बने टॉयलेट के सीट पर सोना चढ़ा हुआ है. जिसे देखकर वे हैरान हो गए.
गौरतलब हो कि विजय माल्या भारतीय बैंकों से 9,000 करोड़ों रुपए का कर्ज लेकर लंदन फरार हो गया है. जिसे लंदन से प्रत्यापर्ण कर भारत लाने को लेकर भारत सरकार कानूनी लड़ाई लड़ रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 11, 2018 05:41 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

