विदेश

कनाडा शूटिंग: दो पुलिसकर्मी सहित चार की मौत, 1 संदिग्ध गिरफ्तार

कनाडा में एक गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी सहित कुल कुल चार लोगो की मौत होने की खबर है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा की जब तक ऑपरेशन चल रहा है लोग घरों के अंदर ही रहे.

कनाडा शूटिंग: दो पुलिसकर्मी सहित चार की मौत, 1 संदिग्ध गिरफ्तार
कनाडा में गोलीबारी में 4 लोगों की मौत (Photo Credits : Twitter)

ओटावा: कनाडा में एक गोलीबारी में दो पुलिसकर्मी सहित कुल कुल चार लोगो की मौत होने की खबर है. पुलिस ने एक संदिग्ध को हिरासत में ले लिया है. स्थानीय पुलिस ने इस घटना की पुष्टि करते हुए कहा की जब तक ऑपरेशन चल रहा है लोग घरों के अंदर ही रहे. फिलहाल इस घटना के पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है. इस घटना से जुड़ी अधिक जानकारी का इंतजार किया जा रहा है.

फ्रेडरिकटन पुलिस ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर बताया कि "एक घटना में कम से कम चार लोग मारे गए है." इसके अलावा पुलिस ने ट्वीट करके वहां के निवासियों को सावधानी बरतने की हिदायत देते हुए कहा कि “लोग अपने घरों में रहे और अपने दरवाजे बंद रखे.”

कनाडाई प्रांत के न्यू ब्रंसविक की राजधानी में यह गोलीबारी अभी भी जारी है. पुलिस ने कहा है कि वे जल्द से जल्द इस मामले में और जानकारी साझा करेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 10, 2018 06:17 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).