विदेश

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने पाकिस्तान को माना सर्वाधिक खतरनाक देश

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने कहा है कि दुनिया के जिन देशों के साथ उन्होंने काम किया है उनमें वह पाकिस्तान को सर्वाधिक खतरनाक देश मानते हैं. मैटिस मंगलवार को यहां विदेश संबंध परिषद में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे. उन्होंने हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘कॉल साइन केओस : लर्निंग टू लीड’ का सह लेखन किया है.

अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस ने पाकिस्तान को माना सर्वाधिक खतरनाक देश
पाकिस्तान (फाइल फोटो)

न्यूयार्क : अमेरिका के पूर्व रक्षा मंत्री जिम मैटिस (James N. Mattis) ने कहा है कि दुनिया के जिन देशों के साथ उन्होंने काम किया है उनमें वह पाकिस्तान को सर्वाधिक खतरनाक देश मानते हैं. इसके पीछे की वजह वह पाकिस्तान (Pakistan) के समाज के कट्टरपंथी होने को बताते हैं. मैटिस मंगलवार को यहां विदेश संबंध परिषद (CFR) में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे.

उन्होंने हाल ही में प्रकाशित पुस्तक ‘कॉल साइन केओस : लर्निंग टू लीड’ का सह लेखन किया है. सीएफआर अध्यक्ष रिचर्ड हास ने पुस्तक के उस अंश को उद्धृत किया जिसमें मैटिस ने पाकिस्तान के बारे में कहा,‘‘जिन सभी देशों के संपर्क में मैं आया हूं उनमें से मैं पाकिस्तान को सर्वाधिक खतरनाक देश मानता हूं.’’

यह भी पढ़ें : दुष्प्रचार फैलाने वाले लोग जम्मू कश्मीर पर भ्रामक सूचनाएं फैला रहे हैं: अमेरिका स्थित कश्मीरी संगठन

हास ने मैटिस से प्रश्न किया कि वह पाकिस्तान को सर्वाधिक खतरनाक देश क्यों मानते हैं, इस पर मैटिस ने कहा,‘‘उनके समाज का कट्टरपंथी होना. एक तरीके से पाकिस्तानी सेना के सदस्यों का भी यही मानना है. वे इस बात का एहसास करते हैं कि वहां पहुंच कर उन्हें क्या मिला है. वे इसे स्वीकार करते हैं. पाकिस्तान और अमेरिका के बीच काफी उलझे हुए संबंध हैं.’’

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 05, 2019 11:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).