संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में हुआ निधन, 2001 में मिला था नोबेल शांति पुरस्कार
बता दें कि साल 2001 में कोफी अन्नान को नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था. वे शादीशुदा थे और उन्हें तीन बच्चे थे. अन्नान के अंतिम संस्कार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.
संयुक्त राष्ट्र के पूर्व महासचिव और नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कोफी अन्नान का 80 साल की उम्र में निधन हो गया. संयुक्त राष्ट्र की एक एजेंसी ने इस खबर की पुष्टि की है. अन्नान का जन्म साल 1980 में घाना में हुआ था. वे संयुक्त राष्ट्र के 7वें महासचिव थे. वे इस पद पर साल 1997 से 2006 तक थे. महासचिव बनाने से पहले वह संयुक्त राष्ट में ही कार्यरत थे.
संयुक्त राष्ट्र से अलग होने के बाद अन्नान साल 2007 में स्थापित हुए एक एनजीओ से जुड़े थे. उन्होंने कोफी अन्नान फाउंडेशन की शुरुआत भी की थी. संयुक्त राष्ट्र प्रवासन एजेंसी ने एक ट्वीट में अन्नान के मृत्यु की पुष्टि की. कोफी अन्नान फाउंडेशन ने भी इसको लेकर एक ट्वीट किया
It is with immense sadness that the Annan family and the Kofi Annan Foundation announce that Kofi Annan, former Secretary General of the United Nations and Nobel Peace Laureate, passed away peacefully on Saturday 18th August after a short illness... pic.twitter.com/42nGOxmcPZ
— Kofi Annan (@KofiAnnan) August 18, 2018
बता दें कि साल 2001 में कोफी अन्नान को नोबल पुरस्कार से नवाजा गया था. वे शादीशुदा थे और उन्हें तीन बच्चे थे. अन्नान के अंतिम संस्कार के बारे में फिलहाल कोई जानकारी नहीं दी गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Aug 18, 2018 03:47 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

