पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ जटिल हृदय रोग से पीड़ित, इलाज जारी

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ लंदन में इलाज करा रहे हैं, और उन्हें एक जटिल हृदय रोग का पता चला है. उनका स्कैन कराया जाएगा. उनके निजी चिकित्सक ने यह बात कही. डॉन न्यूज के मुताबिक, एक ट्वीट में डॉक्टर अदनान खान ने गुरुवार को कहा पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन के रॉयल ब्रॉम्पटन एंड हेरफील्ड हॉस्पिटल में कार्डियोवैस्कुलर जांच की गई.

नवाज शरीफ (Photo Credits: IANS)

पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ (Nawaz Sharif) लंदन में इलाज करा रहे हैं, और उन्हें एक जटिल हृदय रोग का पता चला है. उनका स्कैन कराया जाएगा. उनके निजी चिकित्सक ने यह बात कही. डॉन न्यूज के मुताबिक, एक ट्वीट में डॉक्टर अदनान खान ने गुरुवार को कहा, "पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ की लंदन के रॉयल ब्रॉम्पटन एंड हेरफील्ड हॉस्पिटल में कार्डियोवैस्कुलर जांच की गई. वह जटिल कोरोनरी आर्टरी/इस्केमिक हृदय रोग से ग्रसित हैं. कार्डियक परफ्यूजन का स्कैन किया जाएगा."

शरीफ अपनी हृदय और हेमटोलॉजी जटिलताओं के लिए कई परीक्षणों से गुजर रहे हैं, क्योंकि डॉक्टर उनकी कम प्लेटलेट काउंट के कारण के निदान में जुटे हैं. पूर्व प्रधानमंत्री शरीफ सरकार और अदालतों द्वारा चिकित्सा आधार पर विदेश यात्रा की अनुमति दिए जाने के बाद 19 नवंबर को अपने भाई शहबाज शरीफ के साथ लंदन पहुंचे.

यह भी पढ़ें : पाकिस्तान : पूर्व प्रधानमंत्री नवाज शरीफ को विदेश यात्रा की अनुमति देने के लिए एक अधिसूचना जारी

चिकित्सा आधार पर अल-अजीजिया भ्रष्टाचार मामले में इस्लामाबाद उच्च न्यायालय (Islamabad High Court) द्वारा जमानत दिए जाने के तीन सप्ताह बाद वह लंदन आए. पीएमएल-एन के वरिष्ठ नेताओं का एक प्रतिनिधिमंडल पिछले हफ्ते लंदन में नवाज शरीफ से मिलने आया था, लेकिन टीम के कुछ सदस्यों ने डॉन न्यूज को बताया कि कोई राजनीतिक चर्चा नहीं हुई.

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका ने पाकिस्तान के सामने रखा 183 रनों का लक्ष्य, लाहिरू उदारा ने खेली 91 रन की तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka 1st T20I Live Score Update: रावलपिंडी में पाकिस्तान और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का पहला मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? रावलपिंडी में पाकिस्तान बनाम श्रीलंका पहले टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Pakistan vs Sri Lanka, 1st T20I Live Toss And Scorecard: रावलपिंडी में श्रीलंका के कप्तान कुसल मेंडिस ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड