विदेश

मृत सागर के पास आई बाढ़, 18 लोगों की डूबने से हुई मौत

मृत सागर के पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण गर्म पानी के झरनों की सैर के लिए गए स्कूली बच्चे और शिक्षक पानी में बह गए

मृत सागर के पास आई बाढ़, 18 लोगों की डूबने से हुई मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo: Getty)

मृत सागर: मृत सागर के पास के इलाकों में भारी बारिश के कारण अचानक आई बाढ़ के कारण गर्म पानी के झरनों की सैर के लिए गए स्कूली बच्चे और शिक्षक पानी में बह गए. नागरिक सुरक्षा के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना में मृतकों की संख्या 18 बताई जा रही है जबकि 35 के घायल होने की सूचना है. बिग्रेडियर जनरल फ़रीद अल शर्रा ने बताया कि ये लोग एक गर्म पानी के झरने का आनंद लेने गए थे थे. लेकिन अचानक हुई भारी बारिश से वहां बाढ़ के हालात हो गए और कुछ लोग कई किलोमीटर तक बह गये. उन्होंने बताया कि 37 स्कूली छात्र, सात अध्यापक और कुछ दूसरे सैलानी गुरूवार दोपहर बाद घूमने निकले थे और अचानक हुई बारिश की चपेट में आ गये, जिसका पानी उन्हें चार पांच किलोमीटर तक बहा कर ले गया.

बचाव दल ने 13 लोगों को मौत के मुंह में जाने से बचा लिया है. कई लोगों ने चट्टानों पर चढ़ कर अपनी जान बचाई. इज़रायली सेना ने बताया कि जार्डन सरकार के अनुरोध पर एक तलाश और राहत दल को वहां रवाना कर दिया गया. मृत सागर निचले इलाके में है और ये जार्डन घाटी का हिस्सा है। यहां पास की पहाडि़यों से बारिश का पानी अक्सर तेजी से बह कर आता है और बाढ़ में तब्दील हो जाता है.

प्रधानमंत्री उमर रज्जाज हालात का जायज़ा लेने के लिए मौके पर रवाना हो गये और बाद में घायलों से मिलने के लिए अस्पताल भी पहुंचे. जॉर्डन के किंग अब्दुल्ला द्वितीय ने ऐलान किया है कि वे अपना ब्रिटेन दौरा बीच में छोड़ कर वापस आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 26, 2018 11:51 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).