विदेश

New York Firing: न्यूयॉर्क के सबवे स्टेशन पर अंधाधुंध गोलीबारी, 5 की मौत- 13 घायल

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर में जबरदस्त गोलीबारी की खबर है. यहां बुक्रलिन सबवे स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है और 13 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस ने फायरिंग के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है.

New York Firing: न्यूयॉर्क के सबवे स्टेशन पर अंधाधुंध गोलीबारी, 5 की मौत- 13 घायल
न्यूयॉर्क में अंधाधुंध गोलीबारी (Photo: ANI)

अमेरिका के न्यूयॉर्क शहर (New York) में अंधाधुंध गोलीबारी की खबर है. यहां बुक्रलिन (Brooklyn) सबवे स्टेशन पर अंधाधुंध फायरिंग में 5 लोगों के मारे जाने की खबर है और 13 लोग जख्मी हुए हैं. पुलिस ने फायरिंग के बाद एक संदिग्ध को हिरासत में भी लिया है. न्यूयॉर्क सिटी अग्निशमन विभाग के एक प्रवक्ता ने कहा कि दमकल कर्मियों को सनसेट पार्क के पास '36 स्ट्रीट स्टेशन' से धुआं निकलने की सूचना मिली थी. उन्होंने कहा कि घटनास्थल पर कई लोगों को गोली मारी गई और विस्फोटक बरामद किया गया है.

विभाग ने कहा कि इस घटना में 13 लोग घायल हुए हैं. हालांकि, उनके जख्म किस तरह के हैं, इसका विवरण साझा नहीं किया गया है. कानून प्रवर्तक सूत्रों ने बताया कि शुरुआती जांच से पता चला है कि संदिग्ध निर्माण कार्य से जुड़ी वर्दी में था, जिसने मास्क पहना हुआ था.

न्यूयॉर्क में मेट्रो स्टेशन पर ताबड़तोड़ फायरिंग

वहीं, सामने आयी घटनास्थल की तस्वीर में स्टेशन के फर्श पर खून से लथपथ लोग दिखाई दे रहे हैं. हालांकि, इस घटना के बारे में अधिक विवरण तत्काल प्राप्त नहीं हो सका है. घटना के कारण सुबह के भीड़भाड़ वाले समय में इस स्टेशन पर ट्रेन की आवाजाही प्रभावित रही.

न्यूयॉर्क शहर के मेयर इरिक एडेम्स के कार्यालय के पास घटना के संबंध में तत्काल अधिक विवरण उपलब्ध नहीं है. कार्यालय के एक प्रवक्ता ने कहा कि मेयर को मंगलवार सुबह की घटना से अवगत कराया गया है.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 12, 2022 07:59 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).