अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग मामले की पहली सार्वजनिक सुनवाई अगले सप्ताह से होगी शुरू

हाउस इंटेलीजेंस कमेटी के चेयरमैन एडम शिफ ने घोषणा की है कि पैनल की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के महाभियोग मामले की पहली सार्वजनिक सुनवाई अगले सप्ताह शुरू होगी. यूक्रेन में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक विलियम टेलर और विदेश विभाग में उप सहायक सचिव के रूप में काम करने वाले यूक्रेन तथा रूस मामले के विशेषज्ञ जॉर्ज केंट से 13 नवंबर को सुनवाई करेंगे.

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Photo Credit-IANS)

हाउस इंटेलीजेंस कमेटी के चेयरमैन एडम शिफ ने घोषणा की है कि पैनल की अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) के महाभियोग मामले की पहली सार्वजनिक सुनवाई अगले सप्ताह शुरू होगी. समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार, शिफ ने बुधवार को एक ट्वीट में बताया कि वे यूक्रेन में अमेरिका के शीर्ष राजनयिक विलियम टेलर और विदेश विभाग में उप सहायक सचिव के रूप में काम करने वाले यूक्रेन तथा रूस मामले के विशेषज्ञ जॉर्ज केंट से 13 नवंबर को सुनवाई करेंगे.

शिफ ने कहा कि यूक्रेन में अमेरिका की पूर्व राजदूत मैरी योवानोविच 15 नवंबर को गवाही देंगी. यह घोषणा ट्रंप प्रशासन (Trump Administration) के पूर्व और वर्तमान अधिकारियों द्वारा बंद दरवाजों में महाभियोग की जांच कर रहे यूएस हाउस पैनल्स के सामने गवाही देने के बाद आई है.

यह भी पढ़ें: मैक्डोनाल्ड के सीईओ का कर्मचारी के साथ था संबंध, कंपनी ने लिया ये फैसला

कैपिटल हिल में संवाददाताओं से बात करते हुए शिफ ने कहा, "जन सुनवाई से अमेरिकी जनता को अपने लिए गवाहों का मूल्यांकन करने, गवाहों की विश्वसनियता के बारे में खुद के संकल्प का मौका मिलेगा." किसी अज्ञात व्हिसिल व्लोवर की शिकायत पर हाउस स्पीकर नैंसी पेलोसी ने सितंबर के अंत में शुरू महाभियोग जांच की शुरू की थी. ट्रंप ने किसी भी गड़बड़ी से इंकार किया है. व्हाइट हाउस ने महाभियोग जांच को अनुचित और अवैध बताया है.

Share Now

संबंधित खबरें

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया को 31 रनों से रौंदा, शैडली वान शल्कविक ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Scorecard: चेन्नई में यूएसए ने नामीबिया के सामने रखा 200 रनों का टारगेट, संजय कृष्णमूर्ति ने खेली आतिशी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Score Update: चेन्नई में अमेरिका बनाम नामीबिया के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

USA vs NAM, T20 World Cup 2026 26th Match Live Toss And Scorecard: चेन्नई में अमेरिका के कप्तान मोनांक पटेल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\