विदेश

सोमालिया में जेल से भाग रहे कैदियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी, आठ लोगों की मौत

सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सुरक्षाबलों और भागने का प्रयास कर रहे कैदियों के बीच भारी गोलीबारी हुई. इस घटना में पांच कैदियों और तीन सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य कैदी घायल बताए जा रहे हैं.

सोमालिया में जेल से भाग रहे कैदियों और सुरक्षाबलों के बीच गोलीबारी, आठ लोगों की मौत
(Photo : X)

मोगादिशु, 14 जुलाई : सोमालिया की राजधानी मोगादिशु में सुरक्षाबलों और भागने का प्रयास कर रहे कैदियों के बीच भारी गोलीबारी हुई. इस घटना में पांच कैदियों और तीन सैनिकों की मौत हो गई, जबकि 18 अन्य कैदी घायल बताए जा रहे हैं. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, कस्टोडियल कोर कमांड के प्रवक्ता अब्दिकानी मोहम्मद खलफ ने शनिवार को बताया कि इस ऑपरेशन के दौरान तीन सैनिक भी घायल हुए हैं.

सेंट्रल जेल से भागने का प्रयास कर रहे हथियारों से लैस कैदी अल-शबाब आतंकवादी समूह के सदस्य थे. जेस से भागने के प्रयास के दौरान जेल अधिकारियों और कैदियों के बीच गोलीबारी हुई. जेल अधिकारियों ने कहा कि वे इस बात की जांच कर रहे हैं कि कैदियों ने भागने के लिए हथियार और हथगोले कैसे हासिल किए. यह भी पढ़ें : VIDEO: डोनाल्ड ट्रंप पर गोलीबारी! क्या होगा अगर चुनाव से पहले अमेरिकी राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार की हत्या हो जाए?

रिपोर्ट के अनुसार, "अधिकारियों ने बताया कि सुरक्षा बलों ने अल-शबाब सदस्यों के खिलाफ अभियान पूरा कर लिया है. फिलहाल स्थिति शांत है और सुरक्षा बलों ने सभी पांच कैदियों को मार गिराया है. हमने घटना की जांच शुरू कर दी है." अल-शबाब आतंकवादियों ने हमार सेंट्रल जेल पर हुए ताजा हमले पर कोई टिप्पणी नहीं की है. यह मोगादिशु में जेल पर समूह के कैदियों द्वारा किया गया दूसरा घातक हमला है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 14, 2024 10:44 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).