ऑस्ट्रेलिया में जंगल की आग में झुलसे दमकलकर्मी, कई घर जलकर हुए खाक, राहत एंव बचाव कार्य जारी

ऑस्ट्रेलिया के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में जंगल में विभिन्न स्थानों पर लगी आग की चपेट में आकर 50 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या खाक हो गए और दमकल विभाग के 13 कर्मी झुलस गए. गौरतलब है कि जंगल में आग के खतरे को देखते हुए न्यू साउथ वेल्स में पिछले हफ्ते सोमवार को हफ्तेभर के लिए आपात स्थिति घोषित की गई थी.

आग (Photo Credits: IANS)

कैनबरा: ऑस्ट्रेलिया (Australia) के सर्वाधिक आबादी वाले राज्य न्यू साउथ वेल्स में जंगल में विभिन्न स्थानों पर लगी आग की चपेट में आकर 50 से अधिक घर क्षतिग्रस्त या खाक हो गए और दमकल विभाग के 13 कर्मी झुलस गए. गौरतलब है कि जंगल में आग के खतरे को देखते हुए न्यू साउथ वेल्स में पिछले हफ्ते सोमवार को हफ्तेभर के लिए आपात स्थिति घोषित की गई थी. अनुमान था कि यह मंगलवार सर्वाधिक खतरे वाला दिन रह सकता है.

अधिकारियों ने बताया कि मंगलवार को 16 स्थानों पर लगी आग नियंत्रण से बाहर हो गई और आपात स्तर तक पहुंच गई. लेकिन आपात स्थिति खत्म होने से पहले, बुधवार तड़के कोई भी आग आपात स्तर तक नहीं पहुंची थी.

यह भी पढ़ें: आस्ट्रेलिया के जंगल में भीषण आग, 3 लोगों की हुई मौत 30 घायल

राज्य की प्रमुख ग्लेडिस बेरेजिकलियान ने कहा कि उन्हें तसल्ली है कि मंगलवार को उतना नुकसान नहीं हुआ, जितना कि अंदेशा था. ग्रामीण दमकल आयुक्त शेन फिट्जसिमंस ने कहा कि आग की चपेट में आए किसी भी दमकलकर्मी की हालत गंभीर नहीं है.

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल