एजेंसी न्यूज

COVID-19 मरीजों का इलाज कर रहे बगदाद के अस्पताल में लगी आग, 15 की मौत

अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और इब्न अल-खातिब अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला. इस अस्पताल के आईसीयू में कोविड-19 के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा था.

COVID-19 मरीजों का इलाज कर रहे बगदाद के अस्पताल में लगी आग, 15 की मौत
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: File Photo)

बगदाद  25 अप्रैल: अधिकारियों ने बताया कि दमकलकर्मियों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की और इब्नअल-खातिब अस्पताल से मरीजों को बाहर निकाला. इस अस्पताल के आईसीयू में कोविड-19 (covid-19) के गंभीर मरीजों का इलाज किया जा रहा था.घटनास्थल पर मौजूद डॉ. सबा अल-कुजै (Dr. Saba al-Kujai) ने कहा,‘‘मुझे नहीं पता कि कितने लोग मारे गए हैं, अस्पताल में कई जगह जले हुए शव हैं.’’

चिकित्सा और सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार 15 लोगों के मारे जाने के अलावा कम से कम 36 लोग घायल हैं. ईराकी अधिकारियों ने हताहतों की आधिकारिक संख्या जारी नहीं की है.अस्पताल के एक डॉक्टर ने बताया कि आग लगने के वक्त अस्पताल में कम से कम 120 मरीज मौजूद थे.यह भी पढ़ें America: अमेरिका ने पूर्वी यूक्रेन में आक्रामक कार्रवाई करने पर रूस को परिणाम भुगतने की चेतावनी दी.

ऐसा बताया जा रहा है कि आग अस्पताल में कम से कम एक ऑक्सीजन सिलेंडर के फटने से लगी.ईराक में कोविड-19 के रोज 8,000 से अधिक नए मामले आ रहे हैं. सरकार लोगों से टीका लगवाने का अनुरोध कर रही है लेकिन देश की स्वास्थ्य व्यवस्था और टीकों पर भरोसा न होने के कारण लोग आगे नहीं आ रहे हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 25, 2021 08:26 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).